फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेगूसराय में एमआर जेडी कॉलेज के शिक्षकों द्वारा छात्रों की पिटाई मामले ने पकड़ा तूल, कार्रवाई की मांग

Fri, 25 Oct 2024 02:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: पूर्व विधायक अमिताभ भूषण ने कहा है कि शिक्षा के मंदिर में अगर छात्रों की इस तरह से पिटाई की गई है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे शिक्षकों के ऊपर जांच कर कठोर से कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन
घायल छात्र से उसका हालचाल पूछते नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में एमआर जेडी कॉलेज के शिक्षकों द्वारा छात्र की पिटाई का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। वहीं, शिक्षकों और प्रिंसिपल की गुंडागर्दी से नाराज अब राजनेताओं ने कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान सभी घायल छात्रों से मिलने के लिए बेगूसराय के पूर्व विधायक अमिताभ भूषण और जदयू के जिला अध्यक्ष रुदल राय सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि जिस तरीके से छात्र और छात्राओं सहित परिजनों के ऊपर शिक्षकों द्वारा बर्बरता पूर्वक पिटाई की गई है, दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


इस दौरान पूर्व विधायक अमिताभ भूषण ने कहा है कि शिक्षा के मंदिर में अगर छात्रों की इस तरह से पिटाई की गई है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे शिक्षकों के ऊपर जांच कर कठोर से कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से छात्र और छात्राओं को और उनके अभिभावकों के साथ पिटाई की गई है। इससे लगता है कि वे कहीं न कहीं शिक्षक नहीं हैं, वे गुंडे हैं। इस घटना की हम कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि आज बच्चे कॉलेज में कैसे पढ़ाई करेंगे, जब शिक्षक इस ढंग से पिटाई करेंगे तो।

वहीं, जदयू के बेगूसराय जिला अध्यक्ष रुदल राय ने भी कहा कि शिक्षकों द्वारा जो छात्र और छात्राओं के साथ पिटाई की गई है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वैसे शिक्षकों के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाए। गौरतलब है कि गुरुवार को नगर थानाक्षेत्र के सर्वोदय नगर स्थित एमआर जेडी कॉलेज में शिक्षकों द्वारा कई छात्र और छात्राओं सहित अभिभावकों के साथ पिटाई की गई थी। इस पिटाई से नाराज सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने एमआर जेडी के प्रिंसिपल और शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर कॉलेज में हंगामा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें