फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah in Bihar: 'आपके पेट में क्यों तेल उबल रहा है?'- अमित शाह ने किससे पूछा यह सवाल; लालू-राहुल निशाने पर

Thu, 18 Sep 2025 04:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Amit Shah Bihar Visit : गृह मंत्री अमित शाह बेगूसराय पहुंचे तो बिहार में एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्षी दलों को निशाने पर रखा। उन्होंने पूछा कि घुसपैठियों को पीएम मोदी बिहार से निकाल रहे तो लालू प्रसाद के पेट में तेल क्यों उलब रहा है?
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेगूसराय में कहा कि अभी-अभी राहुल बाबा यहां आए थे। एक यात्रा निकाली थी। उन्होंने जो यात्रा निकाली थी वह यात्रा घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्रा थी। मुंगेर और पटना प्रमंडल के सभी कार्यकर्ताओं से मैं पूछना चाहता हूं कि इन घुसपैठियों का हमारी मतदाता सूची में नाम होना चाहिए? घुसपैठियों को हमारे गरीबों का राशन मिलना चाहिए क्या? इन घोस्ट पत्तियां को रोजगार, घर मिलना चाहिए क्या? 5 किलो अनाज मुफ्त में मिलना चाहिए क्या?  5 लाख तक का इलाज फ्री में मिलना चाहिए क्या?
विज्ञापन


पढे़ं; पीएम मोदी का उदाहरण देकर राहुल गांधी पर अमित शाह ने साधा निशाना; क्या-क्या बोले?

राहुल गांधी बिहार के गरीबों की बिहार के युवाओं की चिंता नहीं करते। बांग्लादेश से आए हुए घुसपैठियों की चिंता करते हैं। मैं आज बताना चाहता हूं कि बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बना दो, मोदी जी के नेतृत्व में बिहार से चुन-चुन कर घुसपैठियों को निकालने का काम होगा। मतदाताओं के गहन पुनरीक्षण से मतदाताओं की सूची को घुसपैठियों के प्रदूषण से मुक्त करने के लिए है। आप हजारों लोग यहां बैठे हैं, किसी का वोट कटा है? अरे लालू जी,  घुसपैठियों का वोट काटा है तो आपके पेट में तेल क्यों उबल रहा है? क्योंकि हम सबको मालूम है कि यह घुसपैठिए लालू और राहुल के वोट बैंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा कि लालूजी क्या करना चाहते हैं? यह योजनाएं, यह लाभ, यह अधिकार घुसपैठियों में बांटना चाहते हैं। लालूजी, आप चिंता मत करो। हम भाजपा के कार्यकता संकल्प कर इस बार मैदान में उतरें कि इस बार हमारा बहुमत देख अगली बार तेजस्वी चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर सकें। इस जोश और जज्बे के साथ हमें चुनाव लड़ना है। यह 11 वर्षों हमारी पार्टी की यात्रा में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे।" अटल, आडवाणी से लेकर कैलाशपति मिश्र तक की चर्चा करते हुए अमित शाह ने कहा- "ऐसे ढेर सारे लोगों ने इस पार्टी के लिए जीवन दे दिया है।

हम बचपन से अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने का सपना देखते थे। राहुल बाबा मजाक उड़ाते थे कि कहते हैं मंदिर तो बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। तो देख लो, मोदी जी ने शिलान्यास भी किया और मंदिर बनाकर जय श्रीराम भी कर दिया। काशी विश्वनाथ का कॉरिडोर बनाया। सोमनाथ का मंदिर सोने से बन रहा है। 800 करोड़ के खर्चे से सीतामढ़ी में माता सीता का मंदिर बनने की शुरुआत हो गई है। मोदीजी ने धारा 370 हटाकर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत के साथ जोड़ दिया।"

कांग्रेस वालों ने तो पाकिस्तान की आदत बिगाड़ दी थी: शाह
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने कह कि कांग्रेस वालों ने तो पाकिस्तान की आदत बिगाड़ दी थी। आए दिन हमला करते थे। अब देखो, एक बार सर्जिकल स्ट्राइक, एक बार एयर स्ट्राइक और फिर भी नहीं सुधरे तो ऑपरेशन सिंदूर कर घर में घुसकर चीथड़े उड़ा दिए। मोदी जी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया। बरौनी का कारखाना न जाने कितने वर्षों से बंद पड़ा था।

डॉ. मनमोहन सिंह ने मोदीजी को 11 नंबर का अर्थतंत्र दिया था, मोदी जी ने उसे चौथे नंबर पर ला दिया। लेकिन, इतनी सफलता से खुश नहीं होना है। ज्यादा ताली बजाने की तैयारी रखना 2027 में, जब हम दुनिया के तीसरे नंबर का अर्थतंत्र बन जाएंगे। यह सब मोदीजी कर रहे हैं। और, लालू एंड कंपनी ने राम मंदिर का विरोध किया। धारा 370 हटाने का विरोध किया। राम मंदिर का विरोध किया। ट्रिपल तलाक हटाने का विरोध किया। अब घुसपैठियों को देश में बनाए रखना चाहते हैं। तो, आप भरोसा बनाए रखना कि जब तक केंद्र में भाजपा की सरकार है, इनका एक भी इरादा सफल नहीं होगा। यहां पर नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए-बीजेपी की सरकार है। यहां विकास की रफ्तार बनाए रखनी है।"


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें