फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेगूसराय में एक युवक की गोली मारकर हत्या, गांव के ही एक शख्स पर जान लेने का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 06 Feb 2024 12:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai Hindi News: थाना प्रभारी ने बताया कि पहले आज सुबह अपराधियों द्वारा एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। हालांकि मृतक भी अपराधी किस्म का व्यक्ति था।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने अहले सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना खोदाबांदपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर पूर्वी पंचायत की है। मृतक की पहचान बरियारपुर पूर्वी निवासी नागेश्वर महतो के बेटे प्रहलाद कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही गुड्डू कुमार नामक व्यक्ति ने पहले फोन कर उसे बुलाया और फिर उसे गोली मार दी। घटनास्थल से चार खोखे भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल खोदाबांदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, मृतक प्रहलाद कुमार भी अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति था। फिलहाल पुलिस के द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर प्रहलाद कुमार की हत्या क्यों की गई है।
विज्ञापन

 
वहीं, इस घटना को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि पहले आज सुबह अपराधियों द्वारा एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। हालांकि मृतक भी अपराधी किस्म का व्यक्ति था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें