फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मुंगेर के संग्रामपुर में दिहाड़ी मजदूर की गोली मारकर हत्या, पांच हमलावरों पर शक; जांच शुरू

Mon, 06 Oct 2025 03:28 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger News : मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दिहाड़ी मजदूर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
दुखी परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 कुमारपुर में रविवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने बमबम कुमार (30 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार वालों ने गंभीर रूप से घायल बमबम को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बमबम के सिर में गोली मारी गई थी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही तारापुर एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए, हालांकि डॉग स्क्वायड को कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

परिजनों ने कहा...
मृतक की मां सुमित्रा देवी ने बताया कि रात में बमबम घर लौट रहा था तभी घर के पास ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमें किसी से उसकी दुश्मनी की जानकारी नहीं थी। मृतक के मामा संजय कुमार ने कहा कि बमबम दिहाड़ी मजदूर था और परिवार के भरण-पोषण के लिए रोज मेहनत करता था। घटना के समय वह रात करीब 12 बजे घर लौट रहा था। परिजनों के अनुसार, हमलावरों की संख्या लगभग पांच थी, लेकिन अंधेरा होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Live Bihar Election Date Live: चुनाव आयोग शाम 4 बजे करेगा विस चुनाव की तारीखों का एलान, 2 चरणों में होने की संभावना

पुलिस का बयान
थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक की पत्नी गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी शादी वर्ष 2012 में हुई थी। गीता देवी के चार छोटे बच्चे हैं, आलोक कुमार, आर्यन कुमार, आदित्य कुमार और लाडो कुमारी। पति की मौत के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें