फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम पर बोलीं राबड़ी- अब उनकी उम्र हो गई है, याद नहीं रहता है

Thu, 14 Feb 2019 01:55 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
राबड़ी देवी
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता दल की नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने संसद में मुलायम सिंह यादव के दिए बयान पर टिप्पणी की है। उनका कहना है कि उनकी बोली कोई मायने नहीं रखती है। राबड़ी ने कहा, 'उनकी उम्र हो गई है। याद नहीं रहता है कब क्या बोल देंगे। उनकी बोली कोई मायने नहीं रखती है।'

विज्ञापन


मुलायम ने बुधवार को बजट सत्र के अंतिम दिन लोकसभा में पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि वह चाहते हैं कि मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने कहा था, 'पीएम को बधाई देना चाहता हूं कि आपने सबको साथ लेकर चलने का प्रयास किया है। मैं चाहता हूं कि सारे सदस्य फिर से जीतकर आएं और आप दोबारा प्रधानमंत्री बनें।'

इससे पहले, लखनऊ में करीब दो साल पहले योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मोदी के कान में कुछ कहकर वे सियासी हल्कों में चर्चा और मीडिया में सुर्खियां बने थे। वहीं मुलायम के बयान पर समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उनका कहना था कि मुलायम का यह बयान भ्रम फैलाने वाला है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यह सपा और बसपा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को छुपाने की एक रणनीति हो सकती है।
विज्ञापन


सिंह ने कहा, 'यह केवल भ्रम पैदा करने के लिए है ताकि चंद्रकला और राम रमन जिसने मुलायम और मायावती के निर्देश पर नोएडा को लूटा उन्हें बचाया जा सके और मोदी जी बेअसर हो जाएं।' आईएएस अधिकारी बी चंद्रकला और राम रमन का जिक्र करते हुए पूर्व समाजवादी पार्टी के नेता ने मुलायम सिंह पर निशाना साधा।

चंद्रकला को हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने कथित रेत खनन मामले में समन भेजा था। मुलायम के बेटे अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन किया है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें