फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: दीपावली की रात नाबालिग की संदिग्ध मौत से सनसनी, प्रेम-प्रसंग में हत्या कर खेत में शव दफनाने का आरोप

Wed, 11 Nov 2026 08:57 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मोतिहारी

सार

मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में दीपावली की रात एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि प्रेम-प्रसंग से नाराज परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को खेत में दफना दिया।

विज्ञापन
हत्या कर खेत में शव दफनाने का आरोप।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मोतिहारी के जिस घर में कभी बेटी की किलकारियां गूंजती थीं, दीपावली की रात उसी घर की खुशियों पर खौफनाक सन्नाटा छा गया। पूरा इलाका जब दीपों के पर्व दीपावली का जश्न मना रहा था, तब कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

विज्ञापन


आरोप है कि प्रेम-प्रसंग से नाराज परिजनों ने उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को गांव से दूर सुनसान जगह पर खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। घटना का खुलासा होते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिगों के बीच प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे के साथ जीवन बिताना चाहते थे। बताया जाता है कि लड़की के परिजनों को जब इस रिश्ते की जानकारी हुई तो घर में विरोध शुरू हो गया। आरोप है कि इसी नाराजगी में दीपावली के दिन लड़की की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को घर से दूर खेत में दफना दिया गया, ताकि किसी को इसकी भनक तक न लगे।

गांव में चर्चा से खुला राज, घर छोड़कर भागे परिजन
घटना की जानकारी धीरे-धीरे गांव में फैलने लगी। इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर लड़की की हत्या कर शव जमीन में दफन किए जाने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम लड़की के घर पहुंची तो परिवार के अधिकांश सदस्य फरार मिले। घर में मौजूद लड़की के भाई से पुलिस ने पूछताछ की। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान उसने घटना से जुड़ी अहम जानकारी दी और पुलिस को उस जगह तक ले गया, जहां शव दफन किया गया था।

इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जमीन की खुदाई कराई गई और नाबालिग का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असली वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: दो महीने से लापता कुंदन का नहीं मिला सुराग, दोस्त पर हत्या कर शव गंगा में बहाने का शक

दो महीने से प्रेमिका से बात नहीं कर रहा था युवक
मामले में लड़की के प्रेमी ने भी अपनी बात पुलिस के सामने रखी है। युवक का कहना है कि वह पिछले दो महीने से लड़की को फोन नहीं कर रहा था। दीपावली की रात वह अपना बोनस का पैसा लेने एक रिश्तेदार के पास लड़की के घर के समीप गया था। इसी दौरान लड़की के परिजनों ने उसे पकड़कर बेरहमी से पीटा। युवक के इस दावे के बाद घटना की रात हुई गतिविधियां भी जांच के दायरे में आ गई हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लड़की की मौत की परिस्थितियों और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। दीपावली की रात हुई इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर नाबालिग की मौत कैसे हुई?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें