फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः तीन बेटियों समेत मां को जिंदा जलाया

Thu, 07 Feb 2013 03:06 PM IST
हाजीपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के वैशाली जिले में दिल दहला देने वाला एक वाकया सामने आया है। जन्दाहा थाना क्षेत्र में एक परिवार ने कथित तौर पर अपनी बहू और उसकी तीन बेटियों को जिंदा जला दिया, जिससे चारों की मौत हो गई। पुलिस सभी फरार आरोपियों की तलाश में लगी है।    
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अरनिया गांव निवासी देवेन्द्र सिंह के घरवाले हमेशा उसकी पत्नी सिम्पी देवी को प्रताड़ित किया करते थे। इस दौरान बुधवार को घरवालों ने देवेन्द्र की बहन के कुछ गहनों के चोरी का आरोप सिम्पी देवी पर लगा दिया और फिर उसके साथ मारपीट की।

इतना ही नहीं, घरवालों ने सिम्पी और उसकी तीन बेटियों पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी, जिससे तीनों बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई। बेटियों की उम्र दो से 10 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
विज्ञापन


आनन-फानन में उन लोगों ने सिम्पी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान गुरुवार को सिम्पी की भी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि संबंधित थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें