फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष राज्य का पूरी तरह हकदार है बिहार: नीतीश

Thu, 07 Feb 2013 12:12 PM IST
गया/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को फिर उठाते हुये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा की केवल पर्वतीय राज्य नहीं होने के आधार पर बिहार को विशेष राज्य के दर्जे से वंचित करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस मापदंड में सुधार करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के 50वें वर्ष पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार विशेष राज्य का दर्जा पाने का पूरा हकदार है। मार्च 2006 में विधान सभा से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया था। केंद्र सरकार द्वारा अब तक इस दिशा में टाल-मटोल की नीति ही अपनाई गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी नीतियों के कारण ही यहां उद्यमी अपना उद्योग-धंधा शुरू कर रहे हैं। अन्य राज्यों के उद्योग भी यहां निवेश करने को इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में कारोबार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बिहार से जो लोग पूंजी समेट कर दूसरे राज्यों में भाग रहे थे, वे आज खुशी-खुशी अपनी पूंजी व्यवसाय में लगा रहे हैं। पहले यहां के लोग खुद के बिहारी कहने में शर्म महसूस करते थे लेकिन अब लोग शान से बिहारी कहलान पसंद करते हैं।
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने कहा कि केवल सात सालों के शासन में बिहार की जो परिस्थितियां बदली हैं और राज्य जिस तेजी से विकास कर रहा है, उससे यह राज्य देश के दूसरे राज्यों के लिए रोल मॉडल बन चुका है। यहां कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पर्यटन आदि के क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें