फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Darbhanga: डीएमडीएच में बन रहा मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केयर सेंटर; एक छत के नीचे होंगे नॉर्मल और सिजेरियन प्रसव

Thu, 17 Aug 2023 12:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केयर सेंटर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। यह अस्पताल 100 बेड का होगा, जहां एक साथ नवजात शिशु और उनकी माताओं का इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन
डीएमडीएच में बन रहा मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केयर सेंटर। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में एम्स निर्माण को लेकर राजनीति चरम सीमा पर हो रही है। वहीं डीएमसीएच में मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अस्पताल का विस्तार किया जा रहा है। इस कड़ी में अब डीएमसीएच परिसर में जच्चा-बच्चा का एक साथ इलाज हो सके इसके लिए सरकार एक 100 बेड का अलग से एक अस्पताल भवन का निर्माण करा रही है। यह अस्पताल अत्याधिक सुविधाओं से लैस होगा। जिससे कि दूर दराज से आने पर गंभीर प्रसव पीड़ा वाली महिलाओं को कही और भटकने की जरूरत नहीं होगी। इस तरह के मरीजों को एक ही छत के नीचे उनका इलाज पूरी तरीके से हो पाएगा।

विज्ञापन


डीएमसीएच परिसर में मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केयर सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। इस अस्पताल भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। यह अस्पताल 100 बेड का होगा, जहां एक साथ नवजात शिशु और उनकी माताओं का इलाज हो सकेगा।

एक छत के नीचे नॉर्मल और सिजेरियन प्रसव
इस अस्पताल के बन जाने से गर्भवती महिलाओं का नॉर्मल और सिजेरियन प्रसव अब एक ही छत के नीचे हो सकेगा। इस तरह के मरीजों को यहां 24 से 48 घंटे तक डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की देखरेख मरीज रह सकेंगे, इस भवन में ऐसी व्यवस्था की जाएगी। अगर किसी मरीज का सर्जरी से डिलीवरी होती है तो 8 से 10 दिनों तक डॉक्टरों की देखरेख में यहीं पर रखा जाएगा।
विज्ञापन


निर्माण की प्रक्रिया अंतिम चरण में 
इस संबंध में डीएमसीएच के अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि यह बिहार का पहला मदर एंड चाइल्ड अस्पताल होगा। इसके भवन निर्माण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। भवन के पूर्ण होते ही यहां पर मरीजों का इलाज होना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें