फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: हसनपुर पीएचसी में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत; परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप, मामला दर्ज

Sat, 19 Aug 2023 01:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar News: हसनपुर थाना अध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि रात हंगामे की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को अस्पताल भेजा गया था। जहां परिजनों ने डॉक्टर और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
 
विज्ञापन
मृतका प्रीति कुमारी और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर पीएचसी में शुक्रवार रात प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली गांव के कन्हैया शाह की पत्नी प्रीति कुमारी के रूप में की गई है। इन दिनों वह अपने मायके हसनपुर थाना क्षेत्र के अहिरवार गांव में रह रही थी। उधर जच्चा और बच्चा की मौत की सूचना पर गुस्साए परिजनों ने हसनपुर पीएससी में जमकर हंगामा किया। इस दौरान अस्पताल कर्मी मौके से खिसक गए। बाद में वहां पहुंची हसनपुर पुलिस ने लोगों को समझाया-बुझाया। घटना को लेकर हसनपुर थाने में एक मामला भी दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों का कहना है कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे प्रसव पीड़ा होने पर महिला को हसनपुर पीएससी में भर्ती कराया गया था। प्रसव कक्ष में परिवार के लोगों को जाने नहीं दिया गया। कुछ देर बाद प्रसव कक्ष के कर्मी ने कहा कि बच्चा हो गया है, चाय लेकर आइए। परिजनों का कहना है कि जब वे लोग चाय लेकर लौटे तो अस्पताल कर्मी ने बताया कि जच्चा और बच्चा की मौत हो गई है। यह सुन वे लोग आक्रोशित हो उठे और जमकर हंगामा मचाया। वहीं, इस दौरान अस्पताल कर्मी वहां से खिसक गए और डॉक्टर भी नजर नहीं आए।

परिजनों का आरोप है कि पीएचसी में नर्स और डॉक्टरों द्वारा लापरवाही बरती गई है, जिस कारण महिला की मौत हुई है। उधर, हंगामा कर रहे लोगों की सूचना पर हसनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने परिजनों के आरोप को देखते हुए शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


हसनपुर थाना अध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि रात हंगामे की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को अस्पताल भेजा गया था। जहां परिजनों ने डॉक्टर और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि मौत का सही कारण क्या था।

प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि अचानक प्रसूता में ऑक्सीजन की कमी होने लगी। वहीं, पल्स रेट लगातार गिर गया था, जिस कारण उसकी मौत हुई है। हालांकि डॉक्टर ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया था। घटना के बाद कर्मचारी यहां से भाग गए थे, इस पूरे मामले की जांच होगी।

सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि प्रसव के दौरान मौत की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है कि जच्चा-बच्चा की मौत किस कारण से हुई है। जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें