फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मधेपुरा DM का फर्जी अकाउंट बना की जा रही रुपयों की डिमांड; जिलाधिकारी ने सार्वजनिक की सूचना

Tue, 01 Aug 2023 01:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Bihar: मधेपुरा में डीएम विजय प्रकाश मीणा का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर रुपयों की डिमांड करने का मामला सामने आया है। मधेपुरा डीएम ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा कर लोगों को सचेत किया है।
विज्ञापन
मधेपुरा जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मधेपुरा जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर रुपयों की डिमांड करने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना खुद मधेपुरा के डीएम विजय मीणा ने अपने फेसबुक अकाउंट से सार्वजनिक की है।

विज्ञापन


इन दिनों सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर रुपयों की डिमांड करना और ब्लैकमेल करना आम बात हो गई है। इसी कड़ी में साइबर अपराधियों ने मधेपुरा के डीएम का ही फेक अकाउंट बनाकर रुपयों की डिमांड करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया साझा किया फर्जी अकाउंट

जब इसकी जानकारी आईएएस अधिकारी विजय प्रकाश मीणा को हुई तो उन्होंने खुद अपने फेसबुक से सभी को आगाह कर दिया। उन्होंने कहा कि किसी ने उनका फर्जी अकाउंट बना लिया है और पैसे की डिमांड की जा रही है। कृपया उन्हें किसी भी तरह रुपये-पैसे न दें।

हालांकि इससे पहले भी इस तरह की घटना घट चुकी है। सहरसा में एक बड़े अधिकारी का वाट्सएप पर डीपी लगाकर कर रुपयों की डिमांड की गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें