कटिहार से एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां सड़क हादसे के बाद भीड़ का गुस्सा इस कदर भड़क उठा कि एक और जान चली गई। मामला सुधानी थाना क्षेत्र के रहमानपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल की चपेट में आने से 15 वर्षीय मोहम्मद खुसरो की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में आक्रोश फैल गया।
भीड़ ने आरोपी युवक को पकड़कर खंभे से बांधा
गुस्साई भीड़ ने मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद सकरुद्दीन को पकड़ लिया और उसे बिजली के खंभे से बांध दिया। भीड़ ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे मोहम्मद सकरुद्दीन की भी मौत हो गई। देखते ही देखते एक हादसा दो परिवारों के लिए मातम में बदल गया।
ये भी पढ़ें:
तीन दिन से गायब किशोरी का शव पोखड़ से बरामद, प्रेमी पर परिजनों को शक, जांच में जुटी पुलिस
इलाके में तनाव, पुलिस कर रही कैंप
फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। स्थिति को काबू में रखने के लिए पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब तक लोग कानून को अपने हाथ में लेकर इंसाफ के नाम पर ऐसी घटनाओं को अंजाम देते रहेंगे।