फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mob Lynching in BIhar : बाइक से गिराकर युवक को लोहे के रॉड से सरेआम पीटा; रातभर जूझता रहा, सुबह मौत

Thu, 15 Jun 2023 10:24 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बेगूसराय में अपराधियों की पिटाई से घायल युवक नीतीश कुमार की बीती रात इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर गांव की है। परिजनों का कहना है कि बच्चों के मामूली विवाद में आरोपियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया था। 
विज्ञापन
मृतक नीतीश कुमार का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में अपराधियों की पिटाई से घायल युवक नीतीश कुमार की बीती रात इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर गांव की है। परिजनों का कहना है कि बच्चों के मामूली विवाद में आरोपियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन


दूध लाने के क्रम में हुआ विवाद 
परिजनों का कहना है कि नीतीश कुमार 4 जून की संध्या दूध लाने के लिए दूध सेंटर पर जा रहा था उसी वक्त आरोपी विपिन कुमार उर्फ कैलू एवं उनके दोनों पुत्रों ने लोहे की रॉड से हमला कर पहले उसे  बाइक से गिरा दिया और फिर इसकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों के द्वारा इसे जान से मारने के लिए ले जाया जा रहा था लेकिन उसी वक्त कुछ लोगों ने देख लिया और किसी तरह नीतीश कुमार को छुड़ाकर उसके परिजनों को इसकी सूचना दी।

बच्चों के बीच हुई थी लड़ाई 
परिजनों का कहना है कि नीतीश और आरोपी विपिन कुमार उर्फ कैलू के बेटे के साथ मामूली लड़ाई हुई थी।  इसी बात को लेकर उनलोगों ने नीतीश की बेरहमी से पीटपीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


इलाज के दौरान हुई मौत 
आननफानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और नीतीश को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने नीतीश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार नीतीश की स्थिति काफी गंभीर थी। रातभर वह जिन्दगी और मौत से जूझता रहा और सुबह होने से पहले उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों के अनुसार आरोपी विपिन कुमार उर्फ कैलू अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और पहले भी कई घटनाओं में उनकी संलिप्तता सामने आई है। फिलहाल घटना के बाद जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के संबंध में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें