फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार विश्वविद्यालय का कारनामा: 100 में दिए 257 अंक, BRABU प्रशासन जांच में जुटा

Thu, 03 Jul 2025 10:17 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर स्थित बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में पीजी थर्ड सेमेस्टर (सत्र 2023-25) का रिजल्ट भारी गड़बड़ियों के साथ जारी हुआ। RDS कॉलेज की एक छात्रा को 100 में 257 अंक दिए गए, जबकि 30 अंकों के प्रैक्टिकल में 225 अंक मिलना दिखाया गया।
विज्ञापन
बिहार विश्वविद्यालय में रिजल्ट की बड़ी गड़बड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर में एक बार फिर रिजल्ट में भारी गड़बड़ी सामने आई है। पीजी थर्ड सेमेस्टर (सत्र 2023-25) के परिणाम में आरडीएस कॉलेज की एक छात्रा को हिन्दी विषय में 100 में 257 अंक दे दिए गए हैं। यही नहीं, 30 अंकों के प्रैक्टिकल में उसे 225 अंक दिए गए, इसके बावजूद छात्रा को प्रमोट कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह गड़बड़ी केवल एक छात्रा तक सीमित नहीं है। लगभग 150 छात्रों का परिणाम पेंडिंग है और कई छात्रों ने अपने अंकों में अनियमितता की शिकायत की है। मंगलवार देर शाम जारी हुए इस रिजल्ट में नौ हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से लगभग आठ हजार छात्र पास हुए हैं। हिन्दी, अंग्रेजी और विज्ञान संकाय के छात्रों ने रिजल्ट में गड़बड़ी की शिकायत की है। छात्र अंकित कुमार ने बताया कि रिजल्ट आने के बाद से वे बेहद परेशान हैं क्योंकि यूनिवर्सिटी की गलती के कारण उनका भविष्य अधर में लटक गया है।

इस पूरे मामले पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. डॉ. रामकुमार ने कहा, “मेरे संज्ञान में आया है कि कुछ छात्रों को पूर्णांक से अधिक अंक दिए गए हैं। जांच में यह पाया गया कि एक्सेल शीट में टाइपिंग की गलती के कारण ऐसा हुआ। संबंधित अंकों को संशोधित कर दिया गया है।”
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: श्रद्धालुओं के लिए 17 स्पेशल ट्रेनों का संचालन, जसीडीह और सुलतानगंज पर विशेष ठहराव
विज्ञापन


डॉ. रामकुमार ने यह भी बताया कि मंगलवार शाम 6 बजे तक गड़बड़ी को ठीक कर दिया गया था। कंप्यूटर प्रोग्रामर को निर्देश दिया गया है कि वे अपने सॉफ्टवेयर को इस तरह तैयार करें जिससे यदि पूर्णांक से अधिक अंक दर्ज हों तो सिस्टम उसे अस्वीकार कर दे। साथ ही, सॉफ्टवेयर में सुधार के आदेश भी दिए गए हैं। अब तक RDS कॉलेज के दो छात्रों के मामलों की पुष्टि हुई है और उनके अंक ठीक कर दिए गए हैं।

छात्रों को आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही सभी गड़बड़ियों को ठीक कर परिणाम अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें