फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में महिला से बदमाशों ने झपटा चेन, बेटी के चिल्लाने पर की फायरिंग

Tue, 24 Jan 2023 06:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा में बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला के गले से चेन छीन कर फरार होने लगा।लेकिन तभी महिला ने फुर्ती दिखाते हुए उस बदमाश को पकड़ लिया। पकड़े जाने के डर से बदमाश फायरिंग करने लगे। हालाँकि इस फायरिंग से कोई हताहत नहीं हुआ।  
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में महिला से बदमाशों ने झपटा चेन: बेटी के चिल्लाने पर किया फायरिंग - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा में बाइक सवार दो अपराधी एक महिला के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए लेकिन इस क्रम में जो कुछ हुआ वह पूरा फिल्मी हुआ।महिला मंजू देवी और उनकी बेटी पूजा अपने घर के गेट के पास खड़ी थी। तभी एक बदमाश उनके पास आया और पलक झपकते ही उनके गले का चेन छिनने लगा। लेकिन उसी समय मंजू देवी ने अचानक फुर्ती दिखाते हुए उस बदमाश को पकड़ लिया। वही, पास में खड़ी उनकी बेटी पूजा शोर मचाना शुरू कर दिया। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने पूजा की ओर पिस्टल तान कर फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि, इस दौरान दोनों बाल-बाल बच गई। और अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोग जमा हो गए। पीड़ित ने मामले की जानकारी मिठनपुरा थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन

 

एक्ससाइज कर लौटी थी घर 

मंजु देवी ने बताया कि उन्हें उनके जोड़ो में तकलीफ रहती है। जिस वजह से वह ठीक से ज्यादा पैदल चल नही पाती हैं। मंगलवार की शाम वे एक्ससाइज करने पक्की सराय चौक से लौट रही थी। लौटते वक्त उनकी बेटी पूजा भी उनके साथ थी। मंजू देवी अपने घर के पास पहुंची और पूजा स्कूटी लगाने लगी,तभी    दो बदमाश गेट के अन्दर आ गए। पूजा ने पूछा कौन हो तुम और क्या काम है। इतने देर में ही उनमे से एक चेन छिनने लगे। लेकिन मंजू देवी ने फुर्ती दिखाते हुए उस बदमाश को पकड़ लिया। दोनों के बीच खींचतान होने लगी। इस बीच पूजा जोर जोर से लोगों को बुलाने लगी। अब बदमाशो को लगा कि हजम पकड़ लिए जायेंगे तो उनमे से एक बदमाश ने कहा की बेटी को गोली मार दो। उसके इतना कहते ही दूसरे ने फायर कर दिया। फिर, पिस्टल के बट से हमला करते हुए दोनों वहां से हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें