फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime News: योजना बनाकर बैंक लूटने पहुंचे थे बदमाश; पुलिस ने तीन को पकड़ा, बाकी हुए फरार

Fri, 25 Aug 2023 07:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar Crime: सीतामढ़ी पुलिस ने नानपुर में बदमाशों की बैंक लूटने की योजना नाकाम कर दी। पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अन्य बदमाश फरार हो गए। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी में पुलिस ने बैंक लूटने पहुंचे बदमाशों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर अन्य बदमाश फरार हो गए। एसपी मनोज कुमार तिवारी की डीआईयू टीम की सतर्कता से नानपुर में अपराधियों द्वारा रची गई बैंक लूट की बड़ी योजना नाकाम हो गई। डीआईयू टीम ने नानपुर थाना क्षेत्र मोहनी में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लूट की योजना बनाते तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की है।

विज्ञापन


बैंक को लूटने पहुंचे थे सात बदमाश
पुलिस टीम ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देसी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, चार मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया है। इस मामले को लेकर सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि बैंक की शाखा में लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों के इकट्ठा होने की सूचना मिली थी। उसके बाद डीआईयू टीम और नानपुर थानाध्यक्ष राकेश रंजन की टीम के साथ बरकागछी नामक जगह पर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस के आने की भनक मिलते ही सभी बदमाश भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को देसी पिस्तौल और गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

चार बदमाश मौके से हुए फरार 
एसपी ने बताया कि तीन अपराधियों से पूछताछ में पता चला कि उनके साथ अन्य चार बदमाश भी थे। उन सभी की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़े गए बदमाशों की पहचान जिले के बोखड़ा थाना क्षेत्र के बालासात गांव निवासी के अकबर अली उर्फ पिंकी और मो. हुसैन तथा नानपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया रायपुर निवासी दीपू कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन


वहीं, मौके से फरार हुए चार बदमाश मनीष बैठा, राज कुमार सहनी, अनिकेत कुमार और समन कुमार और हथियार लेकर भाग निकले। पुलिस ने बताया कि मो. अकबर और दीपू कुमार का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह कई बार अलग-अलग मामलों में जेल जा चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें