फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Begusarai: लाखो थाना के नजदीक मंदिर गए दो युवकों पर बदमाशों ने चलाई गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Sun, 12 Mar 2023 08:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बिहार में बेगूसराय के लाखो थाना क्षेत्र में बदमाशों ने साईं मंदिर घूमने गए दो युवकों से कैमरा छीनने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर बदमाशों दोनों युवकों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक से बयान लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में बदमाशों ने साईं मंदिर घूमने गए दो युवकों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना लाखो थाना क्षेत्र के साईं मंदिर स्थित एनएच 31 के पास घटी। घायल युवकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले जतिन कुमार और ऋषभ कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


कैमरा छीनने का विरोध करने पर चलाईं गोलियां
परिजनों ने बताया कि आज दोनों दोस्त साईं मंदिर घूमने के लिए गए हुए थे। उसी दौरान साईं मंदिर में दोनों दोस्त कैमरे से फोटो शूट कर रहे थे। उसी दौरान वहां तीन बदमाश आए और कैमरा छीनने लगे। जब दोनों युवक ने कैमरा छीनने का विरोध किया। इससे नाराज होकर अपराधियों ने दोनों के ऊपर गोली चला दी। इसमें एक गोली जतिन के सीने में जा लगी और एक गोली ऋषभ के सिर को छूते हुए निकल गई। इस हमले से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों युवक इलाजरत हैं। फिलहाल दोनों युवक खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

लोग पुलिस प्रशासन पर उठा रहे सवाल
इस घटना की जानकारी लाखो थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई। इस घटना के बाद जहां परिजन बुरी तरह डरे हुए हैं, वहीं लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश भी देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि साईं मंदिर थाने से थोड़ी ही दूरी पर है, फिर भी बदमाश मंदिर में आकर गोली चला रहे हैं। इसलिए कहीं न कहीं पुलिस प्रशासन पर सवाल उठना लाजमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें