फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मिट्टी भराई कर रहे ट्रक चालक पर बदमाशों ने की फायरिंग, गंभीर अवस्था में पटना रेफर, जानें मामला

Thu, 18 Jan 2024 01:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Bihar News: जहानाबाद में मिट्टी भराई में लगे ट्रक चालक को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मिट्टी भराई कर रहे ट्रक चालक पर बदमाशों ने की फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार घट रही अपराधी घटनाओं से जिले के लोग भय एवं दहशत की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। ताजा मामला ओकरी थाना के पुरुषोत्तमपुर गांव से सामने आया है, जहां एनएचएआई सड़क में मिट्टी भराई में लगे ट्रक चालक को बदमाशों ने गोली मार दी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गोली लगने से ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद  घायल ट्रक चालक को आनन फानन में आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां से डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया है।

जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची ओकरी थाना की पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। गोली मारने वाला अपराधी फरार बताए जा रहे हैं। इस संबंध में ट्रक चालक के साथ रहे दूसरे चालक ने बताया कि हम लोग मिट्टी भराई का कार्य कर रहे थे, इस दौरान कुछ लोग शराब के नशे में धुत होकर आए और दनादन गोली चलाने लगे। जिससे एक गोली ट्रक चालक को लगी है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें