फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशलेस पर मीसा भारती ने उठाए सवाल, कहा- लड़की क्यों बताए ब्रा खरीदी या पैंटी

Mon, 26 Dec 2016 04:10 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मीसा भारती - फोटो : getty images
विज्ञापन

विज्ञापन
नोटबंदी के फैसले के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनका पूरा परिवार सोशल मीडिया पर मुखर है। लालू यादव प्रतिदिन ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं। वहीं, उनके बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव तथा सांसद डॉ. मीसा भारती सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। 

28 दिसंबर को पटना में नोटबंदी के फैसले के खिलाफ आरजेडी का महाधरना है। उसकी कामयाबी के लिए लालू यादव ने सोमवार को प्रचार रथ को रवाना किया। इस अवसर पर लालू ने पीएम मोदी पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि देश एक दम गर्म हो गया है और 30 दिसंबर के बाद और गर्म हो जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, भीसा भारती ने ऑनलाइन खरीदारी को लेकर सवाल उठाए हैं। मीसा का कहना है कि आखिर एक बालिग लड़की को यह बताने के लिए के लिए क्यों मजबूर किया जाए कि उसने लांजरी यानी ब्रा-पैंटी खरीदी है या जूते? या एक लड़का यह बताने के लिए क्यों मजबूर हो कि उसने तम्बाकू खरीदी या शराब। Why should a young adult be forced to disclose that she bought lingerie or shoes or he bought liquor or tobacco? https://t.co/jr84SlUgwI — Dr. Misa Bharti (@MisaBharti) December 25, 2016
विज्ञापन


  Desh ekdum garam hogaya hai aur 30 December ke baad aur garam ho jaaega: Lalu Yadav #DeMonetisation pic.twitter.com/HErYT4ZbzT — ANI (@ANI_news) December 26, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें