बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सुरक्षा में मौजूद कर्मचारियों ने मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट की। एएनआई के मुताबिक बिहार के पटना में सचिवालय में तेजस्वी के सुरक्षाकर्मियों ने वहां मौजूद समाचार एजेंसी एएनआई के रिपोर्टर समेत अन्य पत्रकारों के साथ पहले दुर्व्यवहार किया और धक्का-मुक्की की।
यही नहीं सुरक्षाकर्मियों ने एएनआई के रिपोर्ट के साथ मारपीट भी की। विडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि सुरक्षाकर्मी मीडियाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट कर रहे हैं। मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट करने के बाद वहां मौजूद पत्रकारों ने इसका विरोध भी किया।
यहां देखें वीडियोः
#WATCH Media persons manhandled by security personnel of Tejashwi Yadav at Bihar Secretariat (Patna) pic.twitter.com/efMDg7QdQ2
— ANI (@ANI_news) July 12, 2017
गौरतलब है जांच एजेंसियों के लगातार पड़ रहे छापों से लालू परिवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। जिनकी वजह से लालू और उनका परिवार विरोधी पार्टियों के निशाने पर है। विरोधी पक्ष लालू के दोनों बेटों के इस्तीफे की मांग कर रहा है। जबकि लालू ने तेजस्वी के इस्तीफे से साफ इनकार कर दिया है।