फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : 'प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रात में घर बुलाते हैं', मिड डे मील प्रभारी ने छेड़खानी का भी लगाया आरोप

Wed, 17 Jan 2024 12:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai: बेगूसराय में एमडीएम प्रभारी ने बीईओ पर छेड़खानी और रात में अश्लील बातें करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस में दर्ज शिकायती पत्र में बताया कि बीईओ की गंदी अश्लील हरकतों का विरोध करने पर नौकरी से हटवाने और अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। 
विज्ञापन
एमडीएम प्रभारी ने बीईओ पर लगाया छेड़खानी का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर मुख्य सचिव केके पाठक के कारण चर्चित बिहार के शिक्षा विभाग में अब एक अलग तरह का मामला चर्चा में है। बेगूसराय के तेघड़ा प्रखंड में स्कूलों में चलने वाले मध्याह्न भोजन को लेकर एमडीएम प्रभारी एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (BEO) के बीच यह नई बात सामने आई है।एमडीएम प्रभारी ने तेघड़ा के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राम उदय महतो पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। साथ ही मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और रात के अंधेरे में अपने घर पर बुलाने का भी आरोप लगाया है। मामला थाना पहुंच गया है।

विज्ञापन


महिला थाने में दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा कि तेघड़ा बीईओ राम उदय महतो ने विगत 5 जनवरी को मोबाइल फोन कर अश्लील बातें की। पीड़िता द्वारा घटना के संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने तथा तेघड़ा बीईओ की गंदी अश्लील हरकतों का विरोध करने पर नौकरी से हटवाने और अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद महिला थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

रात में बुलाते थे घर
पीड़िता ने बताया कि वो 4 साल से तेघड़ा प्रखंड में एमडीएम प्रभारी के रूप में काम कर रही है। करीब 6 महीने पहले राम उदय महतो बीईओ बनकर आए थे और तभी से उनकी गंदी नजर उनपर थी। विभिन्न तरह का इमोजी व्हाट्सएप से मैसेज भेजते थे और रात में डेरा पर आने को कहते हैं।
विज्ञापन


पीड़िता को देता था धमकी
पीड़िता ने बताया कि फोन करके फोटो मांगते थे, बात नहीं मानने पर बार-बार बीआरसी में स्थित मेरे कार्यालय को खाली करने की धमकी देते थे। इसको लेकर बहस भी हुई थी। यहां तक उन्होंने कहा कि मेरी बात नहीं मानी तो मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगा। पीड़िता का कहना है कि बीईओ व्हाट्सएप पर जिस महिला का डीपी सुंदर देख लेते हैं, उसको मैसेज करने लगते थे। तेघड़ा प्रखंड में आने से पहले वो खगड़िया में कार्यरत थे। वहां भी शिक्षिकाओं को गंदे मैसेज भेजते थे। अपने घर पर बुलाते थे, इसको लेकर उन पर प्राथमिक भी दर्ज हुई है।

मामला हुआ दर्ज
इस मामले प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह निराधार है। पहले मैंने एफआईआर कराई है, उसी के प्रतिशोध में एमडीएम पदाधिकारी ने मामला दर्ज कराया है। इधर, एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि एमडीएम प्रभारी के आवेदन के आधार पर महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर डीएसपी अमित कुमार को जांच का निर्देश दिया गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें