तेजस्वी यादव(File Photo)
- फोटो : PTI
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 72वें जन्मदिन पर भी तेजस्वी नजर नहीं आए थे। उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक शुभकामना संदेश देकर कोरम पूरा कर लिया, जबकि पटना से लेकर दिल्ली तक किसी भी समारोह में वह नजर नहीं आए। एक तरफ दिल्ली स्थित राजद कार्यालय 'राबड़ी भवन' में मीसा भारती, जयप्रकाश यादव और मनोज झा ने केक काटकर सादे समारोह में लालू यादव के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की, तो वहीं पटना राजद कार्यालय में पटना जिला अध्यक्ष देवमुनि यादव, पूर्व मंत्री सीताराम यादव और महासचिव भाई अरुण ने 72 पौंड का केक काटकर जन्मदिन मनाया।
तेजस्वी इन दोनों बड़े कार्यक्रमों में नजर नहीं आए तो जदयू ने तंज कसने का मौका नहीं छोड़ा। जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा- हद है कि जिसकी बदौलत आपका वजूद है, उनको ट्वीट पर बधाई। असल में आपको संस्कार मिले ही नहीं। यही वजह है कि आज बीमार लालू अकेले जेल में हैं और आप लोग ऐश में हैं। साबित हो गया कि आप अपनों के लिए भी पूरी तरह सियासी हैं। आपको अपने पिता से प्रेम नहीं है। आप पत्थर दिल हैं। इसके बाद से कई नेता तेजस्वी पर तंज कस चुके हैं।