फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board Topper : बिहार बोर्ड मैट्रिक के पहले तीन टॉपर्स को मिलेंगे दो-दो लाख; सभी 123 को क्या-क्या मिलेगा?

Sat, 29 Mar 2025 02:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

BSEB Bihar Board Result: इंटर परीक्षा की तरह ही मैट्रिक परीक्षा के टॉपर्स को भी पिछले साल की तुलना में इस बार दोगुनी राशि मिलेगी। इस साल सभी टॉपर्स को एक लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल भी प्रदान किया जाएगा। 
विज्ञापन
टॉपर को सम्मानित करते मंत्री सुनील कुमार और बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इस बार 123 परीक्षार्थियों को एक-एक लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र और मेडल दिया जाएगा। बोर्ड में इंटर परीक्षा की तरह ही मैट्रिक के टॉपर्स की इनामी राशि भी दोगुनी कर दी है। इस बार मैट्रिक परीक्षा में तीन परीक्षार्थियों ने बराबर अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया है। इन तीनों को दो-दो लाख रुपए का इनाम मिलेगा। दूसरे नंबर पर रहे तीन परीक्षार्थियों को डेढ़ डेढ़ लाख रुपए प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसी तरह तीसरे स्थान पर रहे पांच परीक्षार्थियों को एक एक लाख रुपए दिए जाएंगे। चौथे से लेकर दसवें स्थान तक रहे कल 112 बच्चों को लैपटॉप के अलावा 20-20 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही सभी टॉपर्स को एक लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल भी प्रदान किया जाएगा। आप यहां क्लिक करके भी सीधे बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं।

विज्ञापन


इस बार मैट्रिक परीक्षा के टॉपर्स को मिलेगी दोगुनी राशि
दरअसल, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति भी देती है। उससे अलग यह है इनामी राशि है जिसे पिछले साल के मुकाबले दो गुना कर दिया गया है। देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति की राशि में भी वर्ष 2025 से बढ़ोतरी की जा रही है। इस बार टॉप 10 में रहे सभी 123 मैट्रिक परीक्षार्थी प्रतिमाह ₹1200 की जगह ₹2000 की छात्रवृत्ति हासिल करेंगे। राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित रूप से नामांकित होकर  11वीं और 11वीं की पढ़ाई करने पर इन परीक्षार्थियों को 24 महीने तक ₹2000 प्रति माह छात्रवृत्ति मिलेगी। अगर यह तकनीकी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में नियमित अध्ययन करते हैं तो कोर्स की समाप्ति तक प्रतिमा ₹2000 की छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें