फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhepura: दहेज में मोटरसाइकिल नहीं देने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या, मायके वालों ने लगाया आरोप

Sun, 12 Mar 2023 09:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

मृतका की चाची ने बताया कि आठ साल पहले भतीजी पूजा की शादी पवन शर्मा के साथ की गई थी। पवन ने एक मोटरसाइकिल की मांग की थी। लड़की पक्ष ने मोटरसाइकिल बाद में देने की बात कही थी। पूजा की चाची ने बताया कि पवन  अक्सर बाइक नहीं मिलने की वजह से पत्नी को प्रताड़ित किया करता था।
विज्ञापन
मृतका पूजा के शव के साथ उसकी मां, भाई और अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मधेपुरा सदर अनुमंडल में दहेज में मोटरसाइकिल न देने पर एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। यह मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पोखरम परमानंदपुर पंचायत के रहटा टोला वार्ड 10 का है। मृतका की पहचान पूजा देवी के रूप में हई है। पूजा के माता, पिता, भाई और चाची ने उसके पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मोटर साइकिल न मिलने पर अक्सर प्रताड़ित करता था पति
मृतका की चाची निक्की देवी ने बताया कि करीब आठ साल पहले उनकी भतीजी पूजा की शादी रहटा टोला वार्ड 10 निवासी पवन शर्मा के साथ की गई थी। दहेज में उन्हें एक लाख पचास हजार रुपये नकद भी दिए गए थे। लड़की के ससुराल वालों (पवन शर्मा) ने एक मोटरसाइकिल की मांग की थी। लड़की पक्ष ने उनकी मांग स्वीकार कर बाद में मोटरसाइकिल देने की बात कही थी। पूजा की चाची ने बताया कि पवन शर्मा अक्सर मोटरसाइकिल नहीं मिलने की वजह से पत्नी को प्रताड़ित किया करता था।

पूजा के भाई कृष्ण कुमार ने बताया कि रविवार को उनकी बहन मायके आने वाली थी। लेकिन दहेज के लोभियों ने उसे मौत कि नींद सुला दिया।

शव को घर में छोड़ फरार हुए ससुराल वाले
पूजा के पिता सहरसा के तिरी बराही निवासी शिरो दास ने बताया कि सुबह सबेरे उनके दामाद पवन शर्मा ने फोन कर बिना कोई स्पष्ट कारण बताए सूचना दी कि उनकी बेटी पूजा देवी की मृत्यु हो गई है। बेटी के ससुराल पहुंचने पर देखा कि ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़ कर फरार थे और उनकी बेटी की शव घर में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


परिजनों ने इसकी सूचना मुरलीगंज थाना को दी। सूचना के बाद थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर करवाई करने की बात कही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें