बिहार में माओवादियों ने एक सोलर पावर प्लांट को उड़ाकर तबाह कर दिया। गया जिले में सोमवार देर रात किए गए धमाके के कारण नियंत्रण कक्ष और श्रमिकों की आवास इकाई भी खराब हो गई है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
टाटा पावर अपने संयंत्र से 30 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन करती है और इसे शेरघाटी उप-विभाजन को उपलब्ध कराती है।
सहायक पुलिस अधीक्षक अरुन कुमार सिंह ने बताया कि लेवी के भुगतान न करने पर माओवादियों ने टाटा पावर प्लांट के परिसर में एक इम्प्रोवाइज्ड विस्फोटक डिवाइस का इस्तेमाल कर विस्फोट कर दिया।