फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मणिपुर की घटना को लेकर भाजपा के इस नेता ने दिया इस्तीफा, बताई यह वजह

Thu, 27 Jul 2023 03:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Manipur hindi news : मणिपुर की घटना को लेकर पूरा विपक्ष केंद्र सरकार की खिलाफत कर रहा है। ऐसे में बिहार में भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
भाजपा के इस नेता ने दिया इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के दंगे और वहां महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर सदन में विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर हो रही है। इसका सीधा असर भाजपा में भी दिखा। बिहार भाजपा के प्रवक्ता और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद शर्मा ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खुद को भाजपा से अलग कर लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने एक पोस्टर के माध्यम से दी है। इस पोस्टर के माध्यम से विनोद शर्मा ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। मणिपुर में हुई महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार को लेकर उन्होंने इसका जिम्मेदार भाजपा को ठहराया है।
विज्ञापन


चौराहों पर लगवाये पोस्टर
विनोद शर्मा के इस्तीफे के पोस्टर पटना के प्रमुख चौराहे और राजद, जदयू के कार्यालय के सामने लगाया गया है। पोस्टर के माध्यम से भाजपा पर जमकर हमला बोला है। इस पोस्टरों में लिखा है - भारत की बहन, बेटियां करे चित्कार शर्म करो , बेटी बचाओ का नारा देने वाली मोदी सरकार। मान्यवर जे पी नड्डा जी,राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा, मान्यवर, मणिपुर में बेटियों को पूर्ण नग्न कर भीड़ में सड़कों पर घुमाए जाने के कारण पूरे विश्व में भारत शर्मसार हुआ है। जिसके लिए मणिपुर के भाजपा के मुख्यमंत्री वीरेन सिंह पूर्ण जिम्मेदार हैं। और इसका विचाव करने वाले प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी। ऐसे नेतृत्व में काम करते हुए मुझे आत्मग्लानि एवं कलंकित महसूस कर रहा हूं। इसलिए तत्काल पार्टी के पदों और पार्टी के पदों और पार्टी से इस्तीफा देता हूं।  इस्तीफे को लेकर विनोद शर्मा का कहना है कि मणिपुर की घटना से पूरा विश्व चिंतित है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोए हुए हैं। वह मुख्यमंत्री को बर्खास्त नहीं करना चाहते हैं, जबकि पूरा देश और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की तरफ से कार्रवाई की बात कही जा रही है। इसलिए मैंने इस्तीफा दिया है।

विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री ने कहा - जमीर जाग रहा है 
बीजेपी प्रवक्ता विनोद शर्मा के इस्तीफे दिए जाने को लेकर विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि मणिपुर जैसी घटना जहां भी घटित हुई है। यह अपने आप में शर्मनाक है। इस तरह की घटनाएं पर अंकुश तो लगना ही चाहिए। अच्छा है लोगों का जमीर जाग रहा है और वह इस तरीके का कदम उठा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें