फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना में बेखौफ अपराधियों ने टहलते हुए शख्स को मारी गोली, मौके पर मौत

Mon, 27 May 2019 09:15 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार में अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों से लगाया जाता है। अपराधी कभी भी और कहीं भी किसी को गोली मारकर फरार होने में कामयाब हो जाते हैं। ऐसी ही एक घटना सोमवार सुबह राजधानी पटना के किदवईपुर में घटित हुई। 

विज्ञापन


यहां अपराधियों ने सुबह टहलने के लिए निकले शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम रवि राय बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक पेशे से ड्राइवर था। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मृतक मंदिरी का रहने वाला और वह आपराधिक पृष्ठभूमि से था। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मृतक के पिता मोती राय से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन





बताया जा रहा है कि रवि को आपसी रंजिश में मारा गया है। मृतक के घर पर इस समय मातम का माहौल है। उसके पिता ने पुलिस को बताया कि वह घर से टहलने के लिए निकला था और किसी ने आपसी रंजिश में उसे गोली मार दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें