फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार और झारखंड में आए भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं

Sun, 26 May 2019 11:44 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

बिहार और झारखंड में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। झटके महसूस होने के बाद लोग डर से अपने घरों से बाहर निकल गए। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार बिहार के बांका के कुछ क्षेत्रों में दो से तीन सेकेंड के लिए भूकंप के झटके महसूस हुए। झारखंड के धनबाद में भी झटके महसूस हुए। इसके अलावा निकोबार द्वीप पर आज सुबह सात बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 आंकी गई।

विज्ञापन

 

भूकंप आने पर क्या करें

जब भी कभी आपको भूकंप आने का अंदेशा हो तो मकान और इमारत से बाहर निकलकर खुली जगह पर चले जाएं। यदि गली काफी संकरी हो या आस-पास बहुमंजिला इमारतें हों तो बाहर निकलने की बजाए घर में ही सुरक्षित ठिकानों पर रहें। यदि आप कमरे के अंदर हैं तो मजूत फर्नीचर जैसे टेबल, बेड को पकड़कर उसके नीचे बैठ जाएं।

भूकंप के समय अलमारी और खिड़की वगैरह से दूरी बनाकर रखें। पेड़ और बिजली की तारों से दूर रहने की कोशिश करें। यदि आपको कोई मजबूत चीज न मिले तो मजबूत दीवार से चिपक कर शरीर के नाजुक हिस्से जैसे कि सिर, हाथ आदि को किसी मोटी किताब या तकिये से ढककर घुटने के बल टेक लगाकर बैठ जाएं। इमारत से बाहर निकलने के लि लिफ्ट की बजाए सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें