फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शादी समारोह में चाकू लेकर डीजे पर डांस; लड़की पक्ष के युवक ने टोका तो घोंपकर की हत्या

Wed, 24 May 2023 05:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

परिजनों का आरोप है कि युवक को बरात में शामिल लोगों ने गोली मार दी है। हालांकि पुलिस को अब तक घटनास्थल से कोई खोखा नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की हर बिंदु से जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन
सदर पुलिस थाना, सुपौल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सुपौल में मंगलवार की देर रात शादी समारोह में चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। दरअसल, डीजे पर डांस करने के दौरान बराती और लड़की पक्ष के बीच झड़प हो गई। इस दौरान डीजे पर चाकू लेकर डांस कर रहे बरात पक्ष के एक व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के एक युवक पर जमकर चाकू से वार कर दिए। यह घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के बलहा पंचायत के गोरियारी टोला की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बरात में शामिल लोग हाथ में चाकू लेकर डांस कर रहे थे। इस दौरान चाकू लेकर डांस नहीं करने की बात पर बारात में शामिल शख्स ने एक युवक पर हमला कर दिया। इससे युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलहा पंचायत के वार्ड 10 स्थित गोरियारी टोला निवासी मुनेश्वर मुखिया के बेटे ललन मुखिया के रूप में हुई है।

परिजनों का कहना है कि युवक को बरात में शामिल लोगों ने गोली मार दी है। परिजन का कहना है कि मृतक के शरीर पर गोली लगने जैसा छेद भी है, एक्सरे करवाने के बाद ही पता चल पाएगा। हालांकि घटनास्थल से अब तक पुलिस को कोई खोखा नहीं मिला है। वहीं, घटना को लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं से मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें