फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: दो महीने तक जिंदगी से जूझता रहा युवक, इलाज के दौरान मौत; फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन

Tue, 20 Oct 2026 05:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बाढ़ के अकबरपुर इलाके में करीब दो महीने पहले गोलीबारी में घायल रोशन पांडे की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने शव रखकर सड़क जाम किया और फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन
युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बाढ़ में करीब दो महीने पहले गोलीबारी में घायल हुए युवक रोशन पांडे की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम हटा लिया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।

दो महीने पहले मारी गई थी गोली

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना करीब दो महीने पहले बाढ़ के अकबरपुर इलाके में हुई थी। यहां रहने वाले रोशन पांडे को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस मामले में परिजनों के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।

पढ़ें: किन विभागों के अफसरों-कर्मियों पर निगरानी की नजर? घूसखोरों के पकड़ाने का खतरा कहां, देखें ट्रेंड

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

रोशन पांडे की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने न्याय की मांग और फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को मुख्य मार्ग पर रखकर जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन बाधित हो गया।

सड़क जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और स्थानीय लोगों को समझाया तथा फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम हटा लिया और यातायात बहाल हो गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें