फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुआछूत से ऊपर उठ कर स्वच्छ भारत बनाएं: भागवत

Thu, 05 Oct 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि छुआछूत से ऊपर उठ कर आज हमें स्वच्छ भारत बनाने और सबका विकास करने की जरूरत है। अगर हम अंदर के नारायण का ध्यान और बाहर के नारायण की सेवा करेंगे, तभी देश और समाज का कल्याण होगा।
विज्ञापन


भागवत बुधवार को आरा के चंदवा में हो रहे महायज्ञ सह विश्व धर्म सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। संत समागम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम देशवासी एक ही भारत मां की संतान हैं, ऐसे में हमें आपसी द्वेष, वैराग्य और वैमनस्य की भावना से ऊपर उठकर काम करना चाहिए और एक साथ रहना चाहिए। सरसंघचालक ने कहा कि हमें अपने समाज और देश के संकट को भी देखने की जरूरत है।

 उन्होंने कहा कि चाहे कैसी भी परिस्थिति रहे, हमें अपने पूर्वजों के बताए रास्ते पर ही चलना होता है क्योंकि उसी से हम सभी का कल्याण होता है। पूर्वजों पर आस्था रखनी चाहिए और उनके उपदेशों का अनुपालन करना चाहिए। उन्होंने मंच से आयोजकों को भी भव्य आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


इससे पूर्व आरएसएस प्रमुख बिहार के दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, अश्विनी कुमार चौबे, सांसद आरके सिन्हा, बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, जिला प्रभारी मंत्री विनोद कुमार समेत आधा दर्जन से अधिक मंत्री भी आरा पहुंचे। वो आरा में ही सांसद आरके सिन्हा के पैतृक आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे और बृहस्पतिवार को वहां के रामनगर मुहल्ले में संघ के शाखा का शिलान्यास करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें