फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दानापुर मंडल में बड़ा रेल ब्लॉक: कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले, चेक करें अपनी ट्रेन का स्टेटस

Fri, 10 Apr 2026 08:56 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: दानापुर मंडल में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के तहत 11 अप्रैल को नॉन-इंटरलॉकिंग काम के कारण कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट, पुनर्निर्धारित और नियंत्रित किया गया है, जिससे यात्रियों को अस्थायी असुविधा हो सकती है।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : FreePik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दानापुर मंडल में रेलवे द्वारा ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 11 अप्रैल 2026 को रामपुर डुमरा, बड़हिया समेत कई स्टेशनों पर नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते ट्रेनों के परिचालन में व्यापक बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


ये ट्रेनें रद्द
रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस दिन किउल-मोकामा रेलखंड पर चलने वाली दो मेमू ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। इनमें गाड़ी संख्या 63331 किउल-मोकामा मेमू और 63332 मोकामा-किउल मेमू शामिल हैं।

इन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन
वहीं, कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। 11 अप्रैल को पटना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13332 पटना-धनबाद एक्सप्रेस को बख्तियारपुर-बिहार शरीफ-शेखपुरा-किउल मार्ग से चलाया जाएगा, जिसके कारण यह ट्रेन बाढ़, मोकामा, हाथीदह और बड़हिया स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इसी तरह 11 अप्रैल को देवघर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 63209 देवघर-पटना मेमू को लखीसराय-शेखपुरा-बिहार शरीफ-बख्तियारपुर मार्ग से चलाया जाएगा, जिससे यह मनकठा, डुमरी हाल्ट, बड़हिया, रामपुर डुमरा, हाथीदह, टाल जंक्शन, मोकामा, मोर, पुनारख, बाढ़ और अथमलगोला स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
विज्ञापन


कई ट्रेनों के समय में बदलाव
इसके अलावा कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। 11 अप्रैल को जयनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 18420 जयनगर-पुरी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी। वहीं 10 अप्रैल को कामाख्या से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15658 कामाख्या-दिल्ली एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से रवाना होगी।

इन ट्रेनों को किया जाएगा नियंत्रित
रेलवे ने यह भी जानकारी दी है कि कुछ ट्रेनों को मार्ग में नियंत्रित कर चलाया जाएगा। 10 अप्रैल को पटना से खुलने वाली 13208 पटना-जसीडीह एक्सप्रेस को 105 मिनट तथा अलग से 60 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। इसी दिन 63210 पटना-देवघर मेमू को 35 मिनट, 63276 पटना-किउल मेमू को 25 मिनट, 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस को 95 मिनट और 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई-कोलकाता एक्सप्रेस को 125 मिनट तक मार्ग में नियंत्रित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: गोपालगंज में सरकारी जमीन की सौदेबाजी! सीओ और इनामी भू-माफिया के बातचीत का ऑडियो वायरल, DM ने ठोकी FIR
विज्ञापन


रेलवे ने लोगों से की खास अपील
इन बदलावों के चलते रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। यह कार्य भविष्य में ट्रेन परिचालन को और अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें