फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना के जीवी मॉल में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

Sat, 20 May 2017 01:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
पटना के एक मॉल में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। घटना पॉश इलाके बोरिंग रोड की है। अंग्रेजी अखबार इंडिया टूडे की खबरों के अनुसार जीवी मॉल में सुबह करीब 4.30 बजे भीषण आग लगी। बताया जा रहा है कि ग्रांउड फ्लोर पर लगी आग देखते ही देखते वह पांचवीं मंजिल तक पहुंच गई। आग को देखती ही आसपास के इलाके में अफरतफरी मच गई। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन करके बुलाया। आग में लाखों की संपत्ती के नुकसान होने की संभावना है। बोरिंग रोड पर स्थिति इस मॉल में तीन दर्ज दुकानें और कोचिंग सेंटर है। साथ ही कई कंपनियों के ब्रांडिड शो रूम भी है। जो जलकर खाक हो गये हैं। राहत की बात यह रही है सुबह 4.30 बजे घटना होने के कारण मॉल में कोई मौजूद नहीं था। जिसके कारण जानमाल का खतरा नहीं हुआ। 

खबरों की माने तो मॉल के आसपास कई व्यवसायिक कॉम्पलेक्स और थोड़ी ही दूरी पर पट्रोल पंप है अगर समय से फायर ब्रिगेड को नहीं बुलाया गया होता तो ओर भी बड़ी घटना होने की संभावना है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड आग बुझाने में लगे हुए हैं। इसका आलवा पुलिस ने यह सुनिश्चित किया है कि मॉल के मालिक के खिलाफ कारवाई करेगी और घटना के कारणों को जानने की भी कोशिश करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें