फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Bihar Sharif: महताब ने जीती कोरोना से जंग, बीमारी का डटकर मुकाबला करने की अपील

Wed, 22 Apr 2020 08:51 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

जानलेवा महामारी कोरोना वायरस से संक्रमित बिहार के बिहार शरीफ के रहने वाले महताब आलम संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती महताब आलम यहां कोरोना से ठीक होने वाले 23वें मरीज हैं। अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 14 दिन के होम क्वारंटीन के लिए घर भेज दिया गया है। महताब 22 मार्च को दुबई से लौटे थे। 

विज्ञापन


महताब आलम ने ठीक होने के बाद एनएमसीएच के डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया और लोगों से अपील की कि इस महामारी का डटकर मुकाबला करें। उन्होंने कोरोना संक्रमित सभी मरीजों से अपील की कि डॉक्टरों की हर सलाह मानें और बीमारी को लेकर विशेष एहतियात बरतें। उन्होंने लक्षण दिखने पर लापरवाही न करने की भी सलाह दी। 

एनएमसीएच के चिकित्सक उत्साहित

महताब के स्वस्थ होने से एनएमसीएच के चिकित्सक उत्साहित हैं। संस्थान से अभी तक 23 मरीज ठीक हो चुके हैं, जो अपने आप में एक उपलब्धि है। चिकित्सकों ने बताया कि 13 अप्रैल को महताब आलम की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद अगले दिन उन्हें भर्ती कराया गया था। नौ दिन भर्ती रहे महताब की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 48 घंटे बाद तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनका एक्स-रे कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में तीन मई तक लॉकडाउन जारी है। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या फिलहाल 126 है। राज्य में 46 लोग अब तक बीमारी से ठीक हो चुके हैं या अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। वहीं, राज्य में इस वायरस की वजह से अभी तक दो लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें