बिहार में पांच चरणों का मतदान समाप्त होने के बाद महागठबंधन नेता लालू प्रसाद यादव ने कहा कि वह 190 सीटें जीतेंगे। लालू ने दावा किया कि आठ तारीख को नतीजो से ये साफ हो जाएगा की महागठबंधन को 243 में से 190 सीटों पर जीत मिलेगी।
इससे पूर्व लालू ने ट्ववीट किया कि जिस प्रधानमंत्री ने अपने कृत्यों द्वारा लोकतंत्र से लोकलाज को ही खत्म कर दिया हो, वो लोकराज क्या चलायेगा? अतिविश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि 8 नवंबर के बाद आरएसएस मोदी और शाह का इस्तीफा ले लेगा।
सनद रहे भागवत अपने आरक्षण समीक्षा के बयान पर कायम है घृणा, वैमनस्य और असहिष्णुता ना तो बिहार का मिजाज है और ना ही हिंदुस्तान का।
लालू ने कहा कि मोदी जी बाबा साहेब के संविधान से चलिए ना कि संघ के विधान से। अब देखना होगा लालू का बयान कितना सच होता है।