फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मगही गायक गिरफ्तार, पटना और जहानाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Wed, 27 May 2026 08:17 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए लोग कुछ भी पोस्ट कर देते हैं। इस दौरान वह यह भी नहीं सोचते कि क्या सही है और क्या गलत। आज इसी नासमझी की वजह से बिहार पुलिस ने एक गायक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गायक चुन्नू और सीएम सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज करना एक मगही गायक को भारी पड़ गया। पटना साइबर थाना और जहानाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर कार्रवाई करते हुए गायक चुन्नू लाल यादव उर्फ निर्भय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव से हुई है।

विज्ञापन


 क्या है पूरा मामला?
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में मगध क्षेत्र का यह गायक मुख्यमंत्री के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करता हुआ दिखाई दे रहा था। वीडियो के वायरल होने और मामला चर्चा में आने के बाद पटना साइबर थाने की पुलिस ने खुद इस पर संज्ञान लिया और मामला दर्ज किया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद साइबर सेल की टीम ने तुरंत तकनीकी मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाना शुरू किया। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने गांव श्रीपुर में ही छिपा हुआ है। इसके बाद पटना और जहानाबाद पुलिस की टीम ने मिलकर उसके पैतृक घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस वीडियो के जरिए मुख्यमंत्री की छवि और गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई थी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Police : सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 19838 को मिलेगी वर्दी; कैसे देखेंगे रिजल्ट?
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही है आगे की जांच
इस मामले पर घोसी की एसडीपीओ कृति कमल ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। यह मामला कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक मर्यादा के उल्लंघन से जुड़ा है। इसी आधार पर पटना साइबर थाने में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि यह वीडियो किस मकसद से बनाया गया था और क्या इसके पीछे किसी और व्यक्ति का भी हाथ है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : राजधानी के बड़े कारोबारी के घर छापेमारी, प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा भी की गई थी कार्रवाई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें