फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मुख्य सड़क बेखौफ अपराधियों का आतंक, गैस कटर लेकर पहुंचे बदमाश; एटीएम काटकर 3.08 लाख रुपये उड़ाए

Mon, 21 Sep 2026 10:58 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

मधुबनी के झंझारपुर में नकाबपोश अपराधियों ने गैस कटर से आईडीबीआई बैंक का एटीएम काटकर करीब 3.08 लाख रुपये चोरी कर लिए। सीसीटीवी में एक चार पहिया वाहन और संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी के झंझारपुर में अपराधियों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए आईडीबीआई बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर 3.08 लाख रुपये चोरी कर लिए। नकाबपोश अपराधियों ने मुख्य मार्ग पर स्थित एटीएम को निशाना बनाया। घटना की जानकारी सोमवार सुबह उस समय हुई, जब बैंक शाखा प्रबंधक राकेश कुमार झा बैंक पहुंचे। एटीएम का शटर और कैश बॉक्स कटा हुआ मिला। सूचना मिलते ही झंझारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


गैस कटर से काटा एटीएम का कैश बॉक्स
शाखा प्रबंधक राकेश कुमार झा के अनुसार, सोमवार को बैंक पहुंचने पर एटीएम का शटर कटा हुआ मिला। इसके बाद जांच करने पर एटीएम का कैश बॉक्स भी कटा हुआ पाया गया और उसमें रखी रकम गायब थी। उन्होंने तत्काल झंझारपुर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। बैंक प्रबंधन के अनुसार एटीएम से करीब 3.08 लाख रुपये चोरी हुए हैं।

चार पहिया वाहन से पहुंचे थे अपराधी
सीसीटीवी फुटेज की जांच में कथित तौर पर एक चार पहिया वाहन से कुछ लोगों के पहुंचने की जानकारी सामने आई है। फुटेज में एक व्यक्ति बैंक के बाहर निगरानी करता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा नकाबपोश एटीएम के अंदर जाता दिखा। पुलिस के अनुसार, एटीएम के अंदर लगे कैमरे पर काला स्प्रे डाला गया था। इसके बाद गैस कटर से कैश बॉक्स काटकर रकम निकाल ली गई और अपराधी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच, मामला दर्ज
घटना की सूचना मिलने के बाद झंझारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। झंझारपुर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बैंक प्रबंधक की ओर से एटीएम में चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को बारीकी से खंगाला जा रहा है। शाखा प्रबंधक के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें