फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार सरकार में मंत्री बोले: मस्जिद में लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगनी चाहिए, यह जनभावना है

Fri, 08 Apr 2022 06:48 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बिहार सरकार में मंत्री जनकराम ने कहा कि जब भी किसी मस्जिद में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजता है तो वहां आसपास रहकर पढ़ने वाले बच्चों को समस्या होती है।
विज्ञापन
मस्जिद में लाउडस्पीकर पर पाबंदी की मांग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में भी मस्जिद में तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकर का मुद्दा तूल पकड़ता दिख रहा है। मुजफ्फरपुर पहुंचे भाजपा के नेता व बिहार सरकार में खनन मंत्री जनकराम ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान देकर सियासी गर्मी ला दी है। उन्होंने कहा कि मस्जिद में लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जनभावना है और जनप्रतिनिधि होने के नाते मैंने लोगों के मन की बात कही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि होली, दीवाली और छठ को महापर्व माना जाता है। इसमें जब तेज आवाज में डीजे बजता है तो रोक लगा दी जाती है। तो फिर क्यों नहीं मस्जिद में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगनी चाहिए। मैं चाहूंगा कि इसपर रोक लगे। उन्होंने कहा कि जब आप संविधान का और बाबा अंबेडकर का हवाला देकर एक वर्ग पर रोक लगा देते हैं तो फिर मस्जिद के लाउडस्पीकर पर भी रोक लगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ये जनता की मांग है। जब भी किसी मस्जिद में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजता है तो वहां आसपास रहकर पढ़ने वाले बच्चों को समस्या होती है। वो चाहे किसी भी धर्म के हों, उन्हें दिक्कत होती है। जब जनता की आवाज को कुचला जाता है, तब जनता आवाज लगाती है। जनप्रतिनिधि और मंत्री होने के नाते हमने इस बात को रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें