फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा को खामोश कर देगी भाजपा, पटना साहिब से ताल ठोकेंगे सुशील मोदी

Thu, 20 Sep 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
sushil modi
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 में होने हैं। चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियां अपने प्रत्याशियों को लेकर भी जोड़ तोड़ में जुट गई हैं। ऐसे में बिहार से भाजपा सांसद और मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर सियासत काफी गर्म हो चुकी है। एनडीए में भाजपा और जदयू में सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों को लेकर चल रहा घमासान कभी भी थम सकता है क्योंकि अंदरखाने सीटों का बंटवारा हो चुका है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की है।

विज्ञापन


माना ये जा रहा है कि सीटों के बंटवारे को लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा होने वाली है। हाल ही में बीजेपी और जेडीयू की ओर से कहा भी गया था कि अब जल्द ही सीट शेयरिंग को लेकर बात साफ हो जाएगी।

पटना साहिब भाजपा के लिए अहम सीट है और अब इस बात पर बहस शुरू हो गई है कि इस सीट से अबकी बार कौन चुनाव लड़ेगा। जिस तरह से पिछले कुछ सालों से शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है इससे यह तय माना जा रहा है कि इस बार उन्हें पार्टी किसी भी हाल में यह सीट देने नहीं जा रही है।
विज्ञापन


वहीं शत्रुघ्न भी जानते हैं कि उनकी राजद प्रमुख और उनके पुत्रों के साथ नजदीकी जगजाहिर हो चुकी है। वह समय समय पर राजद के मुखिया लालू यादव के बेटे से मिलते भी रहे हैं।

फिलहाल पटना साहिब सीट से भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं, लेकिन यह बात लगभग साफ हो चुकी है कि इस बार पार्टी की ओर से पटना साहिब सीट से नहीं लड़ेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, पटना साहिब लोकसभा सीट से इसबार सुशील कुमार मोदी चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी में चल रही सुगबुगाहट के बीच यह साबित हो गया है कि 2014 के बाद से ही पार्टी से साइडलाइन किए गए नेता अब पूरी तरह से हटा दिए जाएंगे। 

विज्ञापन

आपको बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद शत्रुघ्न सिन्हा को कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया था, जिसके बाद से सिन्हा अपनी नाराजगी जाहिर करते आ रहे हैं। जब यह कड़वाहट बढ़ गई तो पार्टी ने पिछले दिनों कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भी उनका नाम स्टार प्रचारक से हटा लिया। इसके बाद से सिन्हा पार्टी के खिलाफ खुलकर सामने आए। 

वह पिछले एक साल से भाजपा सरकार के खिलाफ कई बार बयान दे चुके हैं। अब जब चुनाव के दिन करीब आ रहे हैं तब उन्होंने चुप्पी साध रखी है और अभी तक नहीं बताया है कि वह भाजपा से चुनाव लड़ेगें या किसी और पार्टी से। लेकिन जिस तरह से उन्हें कई मौकों पर लालू परिवार के करीब देखा गया तो यह कयास लगाया जा रहा है कि वह राजद में शामिल हो सकते हैं। पिछले दिनों शत्रुघ्न सिन्हा ने 2019 का चुनाव पटना साहिब से ही लड़ने का ऐलान कर दिया है। 

अब जब इस सीट से भाजपा के नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का नाम आगे किया जा रहा है अब यह साफ हो गया है कि पटना साहब की सीट शत्रुघ्न सिन्हा के लिए नहीं रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें