फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024 : योगी आदित्यनाथ पहुंचे बिहार, बोले- बिहार वाले लालटेन नहीं जलाएंगे, मोदी को ही पीएम बनाएंगे

Tue, 28 May 2024 04:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : पहले कांग्रेस-राजद के शासनकाल में सुबह की शुरूआत घोटालों से होती थी और शाम होते-होते बड़ी ब्लास्ट की खबर आती थी। आज मोदी जी के नेतृत्व में आतंकवाद और नक्सलवाद दोनों का सफाया कर दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिहार पहुंचे और पटना साहिब लोक सभा क्षेत्र में चुनावी सभा के दौरान विपक्ष से पहले आतंकवाद पर जमकर बरसे। सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जितने भी दंगाई थे, उनका राम नाम सत्य हो गया।  उनको हमने कब्र में भेज दिया। उन्होंने महागठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि पहले कांग्रेस-राजद के शासनकाल में सुबह की शुरूआत घोटालों से होती थी और शाम होते-होते बड़ी ब्लास्ट की खबर आती थी। आज मोदी जी के नेतृत्व में आतंकवाद और नक्सलवाद दोनों का सफाया कर दिया गया है। इसलिए पूरा देश कह रहा है कि...जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे। आप सभी लोग प्रभु राम का दर्शन करने आईए, सारी व्यवस्था हम करा देंगे।

विज्ञापन


बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह नया भारत है। अब एक पटाखा भी फूटता है तो पहले पाकिस्तान सफाई देता है कि इस धमाके में उसकी कोई भूमिका नहीं है. हम सभी अयोध्या और काशी पूरा कर चुके हैं, अब मथुरा की तरफ थोड़े-थोड़े आगे बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि कृष्ण- कन्हैया के काम को राजद नहीं कर सकती। योगी आदित्य नाथ ने राष्ट्रीय जनता दल पर तंज कसते हुए कहा कि राजद-कांग्रेस की सरकार बिहार में क्या की, पहले पहचान की संकट थी। उन्होंने कहा कि राजद एक बार फिर से बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाहती है। वह चाहते हैं कि बिहार में अंधेरा रहे। पहले न बेटी सुरक्षित थी और न व्यापारी सुरक्षित था। 2017 के पहले यही स्थिति यूपी में थी, लेकिन सात सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जितने दंगाईये थे उनका राम नाम सत्य किया, उन्हें हमने कब्र में भेज दिया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन लोगों ने गरीबो की जमीन पर कब्जा किया था, एक-एक कर सभी को छुड़ाये गए नहीं तो बुलडोजर चला दिए गए। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें