फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha : वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी की वाई प्लस सुरक्षा हटाई गई, अमित शाह पर दिया था विवादास्पद बयान

Wed, 01 May 2024 03:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी को गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देना मंहगा पड़ गया। महज 12 घंटे के अंदर मुकेश सहनी की वाई प्लस सुरक्षा हटा ली गई। अब इसपर राजनीति गर्म है। 
विज्ञापन
मुकेश सहनी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमित शाह पर विवादास्पद बयान देने के 12 घंटे के भीतर वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी की वाई प्लस सुरक्षा हटा ली गई है। सेंट्रल फोर्स के सारे जवान मुकेश सहनी के आवास से हटा लिए गए हैं। सुबह मुकेश सहनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर विवादास्पद बयान दिया था। इस मामले पर वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति का कहना है कि 

विज्ञापन

हमारी वाई श्रेणी की सुरक्षा छीन कर क्या कर लोगे? हमारी हिफाजत-हमारी सुरक्षा तो बिहार की महान गरीब जनता करती है। उन्होंने कहा कि आपकी तानाशाही से हमारे नेता और हमारे समाज को कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि हम कल भी गरीबों के सम्मान के लिए उनके सियासी अधिकार के लिए लड़े थे और आगे भी लगातार लड़ते रहेंगे।

क्या दिया था विवादित बयान 
वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने चुनावी माहौल में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला किया। इस दौरान मुकेष सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरक्षण को लेकर गलत बयान दे रहे हैं। ऐसा कुछ नहीं है। हमलोगों को शर्म आ रही है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री केवल देश का चुनाव जीतने के लिए इस तरह झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने जो वादा किया तो उसके ऊपर काम होना चाहिए। कल उन्होंने (गृह मत्री) झंझारपुर में बयान दिया कि मंडल कमीशन को रोक के रखने वाले इंडी गठबंधन के लोग थे। मैं उनसे पूछता हूं 10 साल से आपकी सरकार है? आपने क्या किया? आपने काका काका कालेलकर आयोग की रिपोर्ट क्यों नहीं लागू करवा दी? आप पिछले 10 साल से हिजड़ा बनकर ताली बजा रहे थे क्या? यह लोग झूठकर बोल रहे हैं। गलत तरह से बयानबाजी कर रहे हैं। वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के इस विवादित बयान के बाद  की वाई प्लस सुरक्षा हटा ली गई है, जिसको लेकर राजनीतिक सियासत तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें