भाजपा प्रवक्ता पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
भाजपा प्रवक्ता पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे। तेजस्वी यादव के द्वारा प्रधानमंत्री पर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव आजकल हर बात पर माय और बाप बहुत बोलते हैं। अब भाजपा को और मंहगाई को माय बाप बोल रहे हैं। पहले कहते थे माय बाप की सरकार है तो इस तरह की भाषा वह बोलते हैं क्यों कि तेजस्वी यादव बहुत मेहनत किये, कमर में चोट भी लग गया लेकिन सीट आ रही है जीरो। तो जब जीरो सीट आ रही है इसलिए अभी से ऐसा बयानबाजी कर रहे हैं। लालू जी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं तब तो कुछ ही नहीं बोल रहे हैं और तेजस्वी यादव भूल जाते हैं कि जिस पार्टी के वह कार्यकर्त्ता हैंतेजस्वी यादव आजकल हर बात पर माय और बाप बहुत बोलते हैं। अब भाजपा को और मंहगाई को माय बाप बोल रहे हैं। प्रधानमंत्री काफी उम्र दराज हैं लालू जी भी उम्रदराज हैं लगता है कि वह मोदी जी का अपमान करते करते वह लालू जी का अपमान करने लगते हैं।
नरेन्द्र मोदी अगले प्रधानमंत्री बन गये हैं
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जिस तरह से सूरज का उगना तय है उसी तरह नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना भी तय है। इसमें शक की कोई गुंजाईश नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बार भी प्रधानमंत्री बनेंगे और अब की बार 400 के पार जाएंगे। हर चुनाव में कुछ लोग ऐसे संस्थान हैं जो हवा बनाते हैं ये फेज अच्छा नहीं रहा वो फेज अच्छा नहीं रहा। अभी तक हमलोग पूर्ण बहुमत प्राप्त कर चुके हैं चार फेज में, अब तो उसपर ऊपर सीटें आ रही हैं। नरेन्द्र मोदी अगले प्रधानमंत्री बन गये हैं।
संविधान में संशोधन सबसे ज्यादा कांग्रेस ने किया था
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि संविधान पर सर रखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर झुकाकर शपथ लिया था प्रधानमंत्री का। उन्होंने कहा कि संविधान न खतरे में था न है न रहेगा। संविधान में संशोधन तो ज्यादा कांग्रेस ने किया था, हमलोग तो बाबा भीम राव आंबेडकर के बताये हुए रास्ते पर चलते हैं, बाबा साहेब के अनुयायी हैं।संविधान है और रहेगा।
जब नौकर इतना अमीर है तो मालिक का हाल क्या होगा
झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम की गिरफ्तारी हुई है क्यों कि उनके पीए के नौकर के घर से 30 करोड़ निकला था। जब नौकर इतना आमिर है तो मालिक का हाल क्या होगा। पुरे तथ्य के साथ गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी हुई है झारखण्ड में और बिहार के कुछ नेता बड़े डर रहे हैं। ये क्या बात है। जो भ्रष्टाचार करेगा वह जेल जाएगा उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।