फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha : सम्राट चौधरी ने मंच से कह दी बड़ी बात; कुछ लोग मुझे चिढ़ा रहे हैं, एक घंटे में कर देंगे इलाज

Wed, 24 Apr 2024 09:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar : कुछ लोग मुझे चिढ़ा रहे हैं। चिराग पासवान की माँ और मेरे पिता, मेरी पत्नी, और मेरे बच्चों को गाली दे रहे हैं। पूरा बिहार जानता है, मैं अगर चाह लूं तो एक घंटे में इलाज कर दूंगा। 
विज्ञापन
सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के डिप्टी सीएम सह प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुझे चिढ़ा रहे हैं। चिराग पासवान की माँ और मेरे पिता, मेरी पत्नी, और मेरे बच्चों को गाली दे रहे हैं। पूरा बिहार जानता है, मैं अगर चाह लूं तो एक घंटे में इलाज कर दूंगा। हालांकि उन्होंने इस दौरान किसी का नाम तो नहीं लिया। लेकिन इशारों ही  इशारों में उन्होंने बहुत कुछ कह दिया। लोग इसे बिहार के डिप्टी सीएम और लालू यादव फैमिली के बीच इस लोकसभा चुनाव में छिड़े जुबानी जंग बता रहे हैं। गौरतलब है कि सम्राट चौधरी बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ चुनावी सभा को लेकर खगड़िया में थे।

विज्ञापन


पहले चारा खाते थे, अब मटन- मछली भी खाने लगे 
चुनावी सभा के दौरान सम्राट चौधरी पूरी तरह मूड में थे। दस मिनट के अपने भाषण में सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर जमकर हमला किये। उन्होंने कहा कि हम लोग भोलेनाथ को मानने वाले लोग हैं, सावन को मानते हैं। लेकिन कुछ लोग सावन महीने में भी मीट मटन बनाकर खाते भी हैं और दिखाते भी हैं। इतना ही नहीं अब तो नवरात्र में आसमान में  मछली भी खा रहे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि पहले लालू परिवार को लोग चारा खाने वाला परिवार जानते थे, लेकिन अब मीट मछली खाने वाला परिवार जानने लगे हैं।

बिहार से जमीन माफिया, शराब माफिया और गुंडाराज को खत्म होगा 
चुनावी सभा में अपने संबोधन के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि खगड़िया ने ही उनको परबत्ता से पहली बार विधानसभा भेजा। मैं खगड़िया का बेटा हूं और यही रहूंगा। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में भ्रष्टाचारियों को जेल भेज रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब बिहार से जमीन माफिया और शराब माफिया सहित गुंडाराज को खत्म कर दिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें