फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election : तेजस्वी यादव बोले- पीएम मोदी के गुजरात में आरक्षण मिल रहा, उन्हें पता ही नहीं असल बात

Sat, 25 May 2024 09:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : प्रधानमंत्री जी का झूठ सामने आ गया है। प्रधानमंत्री के धमनी में ही आरक्षण ओबीसी, एससी एसटी का विरोध है। यह सच्चाई है। यह क्या पाठ पढ़ाएंगे हम लोगों को। उनको ज्ञान होना चाहिए।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेजस्वी यादव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का झूठ सामने आ गया है। गुजरात में मुसलमान के 25 जातियों को आरक्षण मिल रहा है। अब इसमें सूची के अनुसार नाम भी है, जिसमें मुसलमान जातियां हैं। प्रधानमंत्री जी आप 13 साल से गुजरात के प्रधानमंत्री हैं आपको यह नहीं पता है कि वहां मिल रहा है और क्यों मिल रहा है इसका भी ज्ञान दे दे हम आपको? मंडल कमीशन के सिफारिश पर बाद में यह मिलना शुरू हुआ है। और मंडल जब आया था और आप जो आरक्षण विरोधी यात्रा में आडवाणी जी के साथ सारथी बने हुए थे। तेजस्वी यादव ने कहा कि आपके तो धमनी में ही आरक्षण विरोधी है। प्रधानमंत्री के धमनी में ही आरक्षण ओबीसी, एससी एसटी का विरोध है। यह सच्चाई है। यह क्या पाठ पढ़ाएंगे हम लोगों को। उनको  ज्ञान होना चाहिए।

विज्ञापन


पीएम को संविधान का बेसिक ज्ञान नहीं
तेजस्वी यादव ने पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ता चला जा रहा है वैसे-वैसे प्रधानमंत्री जी के भाषा में भारी गिरावट होते जा रही है। और ऐसी भाषा वह बोल रहे हैं जिससे उनके समर्थकों को भी अच्छा नहीं लग रहा है। विरोधी तो छोड़ो प्रधानमंत्री जी के जो समर्थक हैं उनको भी प्रधानमंत्री जी की भाषा पसंद नहीं आती है। यह बिहार है लोकतंत्र की जननी है इनको काम की बात करनी चाहिए.। मैं छोटा हूं लेकिन इनको संविधान का बेसिक ज्ञान भी नहीं है। यह लगातार कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म कर देंगे। जरा प्रधानमंत्री जी से पूछिए कि हमने लगभग पांच बार पत्र लिखा पूरे देश में जातीय गणना करने के लिए, हमारे बिहार का पूरा डेलिगेशन विधानसभा का गया था प्रधानमंत्री जी से मिलने, हम खुद एक  घंटे तक प्रधानमंत्री जी से बात किये फिर लिखित में उन्होंने मना कर दिया। लेकिन फिर भी हमारी 17 महीना की सरकार ने जातीय आधारित गणना कराई और 75 फ़ीसदी आरक्षण बढ़ाई।

भाषा सुधारिए और संविधान के बेसिक ज्ञान को समझिए
तेजस्वी यादव ने पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि यहां आकर झूठ बोलने से काम चलने वाला नहीं है यह बिहार है बिहार। बिहार के लोग सामाजिक रूप से जागरूक समाज है। पॉलिटिकल लोग हैं यहां। आपके झूठ और फरेब से प्रचार से कुछ काम चलने  वाला नहीं है प्रधानमंत्री जी। भाषा को सुधारिए संविधान के बेसिक ज्ञान को समझिए, जानिए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री जी कुछ भी ऊलजुलल बातें बोल रहे हैं
तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी जी से हम पूछना चाहते हैं कि कोई भी भाजपा शासित प्रदेश बता दो जहां 75% आरक्षण है। यह वही मोदी जी है ना जिन्होंने आरक्षण को समाप्त करने का प्रयास किया था सुप्रीम कोर्ट में सॉलिसीटर जनरल को खड़ा करके? अभी जो 75% था उसे शेड्यूल लाइन में भेजा कैबिनेट में हमारी सरकार ने. लेकिन अब तक उन्होंने नहीं किया है। तो प्रधानमंत्री जो कहते हैं मुसलमान को दे देगा मुसलमान को दे देगा, यह सेंट्रल लिस्ट ऑफ़ ओबीसी फॉर द स्टेट ऑफ़ गुजरात है, इसे देख लीजिए। मैं आपको भेजवा भी दूंगा। तेजस्वी यादव ने अंत में कहा कि प्रधानमंत्री जी बेचारे हो चुके हैं। कुछ बचा नहीं है बोलने को। कुछ भी ऊलजुल बातें बोल रहे हैं, उससे चलने वाला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें