स्थानीय लोगों का विरोध।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मूलभूत सुविधाओं का अभाव
ग्रामीणों की शिकायत यह भी है कि सुलेमानपुर गांव के वार्ड नंबर 02 और वार्ड नंबर 3 में जल-नल और नाला का भी काम नहीं हुआ है। इस वजह से इन वार्डों में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। दोनों वार्डों को मिलाकर करीब 900 लोगों की आबादी है, फिर भी लोग मूलभूत सुविधाओं से अब तक वंचित है।
इसी रास्ते को लेकर शुरू हुआ विरोध।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
दादर नदी पर पुल बनाने की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि अगर दादर नदी पर पुल का निर्माण हो जाता तो उन्हें रहुई बाजार जाने में दूरी कम हो जाएगी। अभी गांव के लोग पेशौर होकर रहुई बाजार जाते हैं। इस दौरान 3 किलोमीटर का सफर अधिक तय करना पड़ता। अगर दादर नदी पर पुल निर्माण हो गया तो यह दूरी घटकर एक किलोमीटर में ही सिमट जाती। इसके अलावे अगर यह पुल बन जाता है तो नदी के उस पार खेत खलिहान जाने और सिंचाई के साधन भी पक्का हो जाएगा। कई बार इन बातों को लेकर जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर जिले के जनप्रतिनिधि तक ने इस पर संज्ञान नहीं लिया।