फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha : नित्यानंद राय ने लालू प्रसाद पर कसा तंज, उनके जालीदार टोपी में इतने छेद हैं कि...

Tue, 28 May 2024 11:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar : लालू जी के जालीदार टोपी में इतने छेद हैं कि कोई भी वोट उसमें ठहरने वाला नहीं है। उनके जालीदार टोपी के छेद से सारा वोट गिरकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झोली में चला जाएगा। 
विज्ञापन
नित्यानंद राय। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय काराकाट लोक सभा क्षेत्र अंतर्गत रोहतास जिले के डेहरी स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे, जहां उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर सीधा हमला किया है। नित्यानंद राय ने कहा कि लालू जी के जालीदार टोपी में इतने छेद हैं कि कोई भी वोट उसमें ठहरने वाला नहीं है। उनके जालीदार टोपी के छेद से सारा वोट गिरकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झोली में चला जाएगा। इसलिए अब जब कि अंतिम चरण का मतदान शेष है, लालू जी के इस तुष्टीकरण वाले जालीदार टोपी का कोई प्रभाव नहीं होगा और पीएम नरेंद्र मोदी के अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए 400 सीट की ओर अग्रसर है।

विज्ञापन


लालू प्रसाद यादव नहीं चाहते कि एक गरीब और अति पिछड़ा का बेटा देश का पीएम बने
नित्यानंद राय ने कहा कि लालू प्रसाद यादव नहीं चाहते हैं कि एक गरीब और अति पिछड़ा का बेटा देश का प्रधानमंत्री बने। एक बार मुलायम सिंह यादव भी प्रधानमंत्री के दावेदार थे, तो उन्हें भी यह नहीं चाह रहे थे कि एक अति पिछड़ा का बेटा देश का प्रधानमंत्री बने। देश की जनता दलित,महिला सहित अन्य सभी जातियों के लोगों के हक की लड़ाई लड़ने वाले प्रधानमंत्री को यह लोग देखना नहीं चाह रहे हैं। लेकिन देश की जनता की पहली पसंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और अबकी बार 400 पर सीट देकर फिर से देश की जनता  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार  प्रधानमंत्री के पद पर बैठना चाहती है।

उपेंद्र कुशवाहा के लिए जनता से वोट की अपील की
नित्यानंद राय ने काराकाट लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में वोट मांगने के लिए चुनावी दौरे पर थे। उन्होंने काराकाट लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर उपेंद्र कुशवाहा के लिए जनता से वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार लोक सभा चुनाव में जनता ने निश्चय कर लिया है कि इस बार चार सौ के पार।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें