गिरिराज सिंह ने कहा- कांग्रेस यह कहकर लोगों को डरा रही है कि जब उनकी सरकार सत्ता में आएगी तो वे महिलाओं की संपत्ति यहां तक कि 'मंगलसूत्र' छीन लेंगे। यह दुर्भाग्यपूर्व है कि कांग्रेस, इंडी गठबंधन, टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग ओछी राजनीति पर उतर गए हैं।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और एआईएमआईएम प्रमुख पर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि आजकल मुस्लिम आबादी को बताने के लिए असदुद्दीन औवेसी कह रहे हैं कि मुस्लिम महिलाओं को अपने बच्चों के साथ पोलिंग बूथ पर जाना चाहिए, क्या वह (असदुद्दीन ओवेसी) किसी को डरने के लिए ऐसी बातें कह रहे हैं? वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी और तमिलनाडु में उनकी मिलीजुली सरकार तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पर है। आरक्षण को लेकर तरह-तरह की बात कर रहे हैं। कांग्रेस यह कहकर लोगों को डरा रही है कि जब उनकी सरकार सत्ता में आएगी तो वे महिलाओं की संपत्ति यहां तक कि 'मंगलसूत्र' छीन लेंगे। यह दुर्भाग्यपूर्व है कि कांग्रेस, इंडी गठबंधन, टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग ओछी राजनीति पर उतर गए हैं। वह देश को डराने का काम कर रही है।
विज्ञापन
राहुल गांधी की बात को लोग मजाक में लेते हैं
बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कब क्या बोलते हैं और उसके क्या मायने हैं यह लोगों की समझ से बाहर है। अब तो राहुल गांधी की बात को लोग मजाक में ले लेते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने स्वयं यह बात स्वीकार की है कि अगर उसकी सरकार बनेगी तो लोगों की आधी संपत्ति यहां तक की महिलाओं के मंगलसूत्र तक को वह कब्जे में लेगी और फिर लोगों के बीच उसका वितरण किया जाएगा।
शुक्रवार संतोषी माता का दिन है
उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी पर भी तंज कसते हुए कहा कि आजकल वह मुसलमान की जनसंख्या बताने एवं संख्या बल का प्रदर्शन करने में लगे हुए हैं। अब यह तो स्पष्ट लगता है कि मुसलमान की संख्या बल का प्रदर्शन कर वह लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अब लोग डरने वाले नहीं है। ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि शुक्रवार संतोषी माता का दिन है और जितने भी शैतान हैं उन्हें संतोषी माता डिब्बे में बंद कर कचरे में फेंक देगी।