फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू परिवार में फूट, सारण से ससुर के खिलाफ निर्दलीय लड़ने की तैयारी में तेजप्रताप!

Fri, 29 Mar 2019 01:04 PM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव - फोटो : Facebook
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में प्रत्याशियों को लेकर घमासान चरम पर पहुंच गया है। खबरें ऐसी भी हैं कि पार्टी में अपना राजनैतिक कद गंवाने के बाद लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप सारण से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। बड़ी बात यह है कि इस सीट से राजद ने उनके ससुर चंद्रिका राय को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


चर्चा थी कि लोकसभा चुनाव में तेज प्रताप को मनाने के लिए कुछ सीटों पर उनकी पसंद के उम्मीदवार को भी उतारा जा सकता था। लेकिन, लालू प्रसाद यादव के हस्तक्षेप के बाद ऐसा नहीं हो सका।

विज्ञापन


शुक्रवार को तेज प्रताप यादव ने बगावत की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने राजद की छात्र विंग से इस्तीफा दे दिया था। तेज प्रताप ने ट्वीट किया- छात्र राष्ट्रीय जनता दल के संरक्षक के पद से मैं इस्तीफा दे रहा हूं। नादान हैं वो लोग जो मुझे नादान समझते हैं। कौन कितना पानी में है सबकी है खबर मुझे। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे को तेजप्रताप यादव खुश नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिवहर और जहानाबाद सीट से अपना उम्मीदवार उतार सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें