फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म नहीं बल्कि और कठोर होगा देशद्रोह कानून : राजनाथ सिंह

Sat, 06 Apr 2019 10:03 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देशद्रोह का कानून खत्म नहीं होगा बल्कि इसे और मजबूत किया जाएगा। शनिवार को बिहार के जमुई और नवादा में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे राजनाथ सिंह ने विरोधियों पर निशाना साधा।
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि दुनिया में मोदी के दामन पर कोई उंगली नहीं उठा सकता है। कांग्रेस के मंत्रियों ने तो जेल तक की हवा खाई है। बिहार में महागठबंधन के नेताओं का भी यही हाल है। उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया के शीर्ष स्थानों पर पहुंच गया है। अगले कुछ वर्षों में भारत टॉप-3 पर आ जाएगा। भारत में अटल जी के बाद मोदी ही ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने भारत को शीर्ष पर पहुंचाने का कार्य किया है। 

रक्षा मसले पर सिंह ने कहा कि दुनिया की कोई ताकत भारत को आंख नहीं दिखा सकती है। पुलवामा हमले के बाद भारत की तरफ से आतंकियों को जवाब दिया गया है और वो भी उन्हीं की जुबान में। राजनाथ ने कहा कि खुफिया सूचना पर ही आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की गई थी और पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को अच्छी तरह से सबक सिखाया। उन्होंने कहा कि भारत जल, थल और नभ तीनों में अपनी शक्ति बढ़ाई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब भी आई सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा यहां तक की कांग्रेस के कई मंत्री भी जेल गए। राजनाथ सिंह ने जमुई में लोजपा प्रत्याशी चिराग पासवान और नवादा में भी लोजपा प्रत्याशी चंदन कुमार के लिए प्रचार किया और लोगों से दोनों प्रत्याशियों की जीत दिलाने की अपील की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें