फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागठबंधन सीट शेयरिंगः जीतन राम मांझी बोले- सोमवार को किया जाएगा सीटों के बंटवारे का एलान

विज्ञापन
जीतन राम मांझी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा (सेक्यूलर) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनावों के लिये बिहार में ‘‘महागठबंधन’’ की सीटों के बंटवारे का एलान सोमवार को किया जाएगा।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार को गठबंधन सहयोगियों के बीच एक और दौर की चर्चा के बाद एलान किया जाएगा। बिहार कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को कहा था कि सीटों के बंटवारे का ऐलान रविवार को होगा। 

पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद मांझी ने संवाददाताओं को बताया, “हम (महागठबंधन) राज्य में लोकसभा चुनावों के लिये अपनी सीटों के बंटवारे का एलान किसी भी कीमत पर 18 मार्च को करेंगे।” 
विज्ञापन


महागठबंधन में कांग्रेस और राजद के अलावा उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा, एचएएम(एस), शरद यादव का लोकतांत्रिक जनता दल और विकासशील इंसान पार्टी शामिल हैं। विकासशील इंसान पार्टी पूर्व बॉलीवुड सेट डिजाइनर मुकेश साहनी ने बनाई है। मांझी ने कहा, “दिल्ली में महागठबंधन के नेताओं के बीच दो दौर की बातचीत हो चुकी है। एक और दौर की बातचीत कल (रविवार को) पटना में होगी।” 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें